भाजपा विधायक रेबती मोहन दास त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

भाजपा विधायक रेबती मोहन दास त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

bjps-rebati-mohan-das-becomes-the-speaker-of-tripura-vidhansabha
अगरतला 23 मार्च, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक रेबती मोहन दास को शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वह इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। व्यापार के क्षेत्र से वाम राजनीति में शामिल होने वाले दास(67) ने 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। वह प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। दास ने सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों से सहयोग करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री व सदन के नेता बिप्लव कुमार देब और विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने दास को विश्वास दिलाया है कि वे सदन को सुचारू रूप से चलाने में उनकी मदद करेंगे। अस्थायी अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने यह चुनाव करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं: