मधुबनी : होली धूमधाम से संपन्न हुआ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 मार्च 2018

मधुबनी : होली धूमधाम से संपन्न हुआ

holi-in-madhubani
अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के मदना पंचायत मदना बाजार में  और  मैनी गांव में शुक्रवार को होली मिलन समारोह धूमधाम के  साथ संपन्न हुआ है । बताते चलें की  होली मिलन समारोह का आयोजनकर्ता पूर्व मुखिया रामबहादुर पंडित ने अंधराठाढ़ी राजद प्रखंड अध्यक्ष मोo कमरुजम्मा को माला पहनाकर माल्यार्पण किया गया और लाल गुलाब लगाकर होली में जश्न मनाया गया दूसरे और मैनी गांव में पंचायत समिति पति श्रवण कुमार महतो ने भी सभी जनप्रतिनिधि को निमंत्रण देकर होली त्यौहार मनाया है साथ ही प्रशासन भी सहयोग में काफी डटे रहे है ।  होली में शामिल लोग जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन भी थे उपसरपंच मोo फूल हसन अंसारी,उप मुखिया ललित पंडित,शंकर महतो, पंचायत समिति शाकिर अली, सरपंच सहयोगी मोo जियाउद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य लालबाबू, वीरेंद्र कुमार ,संतोष सदाय, बिंदेश्वर सदाय ,आदि मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं: