बिहार उपचुनाव : राजग तीनों सीटों पर आगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 मार्च 2018

बिहार उपचुनाव : राजग तीनों सीटों पर आगे

nda-ahead-in-three-seats-of-by-election-in-bihar
पटना 14 मार्च, बिहार की अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीटों हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे चल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन के उम्मीदवार तीनों सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अररिया में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह राजद उम्मीदवार सरफराज आलम से आगे चल रहे हैं। भभुआ में भाजपा की रिंकी पांडे कांग्रेस के शंभु पटेल से आगे हें, जबकि जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के अभिराम शर्मा जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार सुदय यादव से आगे चल रहे हैं। हालांकि, यह शुरुआती रुझान है, लेकिन यहां राजग खेमे में अभी से जश्न का माहौल है। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: