आर्यावर्त में समाचार और आलेख प्रकाशन के लिए सीधे संपादक को editor.aaryaavart@gmail.com पर मेल करें.

खेतिहर किसानों के मसीहा ब्रहमेश्वर मुखिया की गोली मारकर ह्त्या.

बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 जून 2012

लालू और पासवान ने की CBI जांच की मांग


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुखिया हत्याकांड की जांच सीबीआई से करने की मांग की है, लालू ने कहा कि राज्य सरकार को इस कांड की सीबीआई से जांच कराने के अविलंब आदेश देने चाहिए. उनकी जान पर जब खतरा था तो राज्य सरकार ने उन्हें सुरक्षा क्यों न उपलब्ध करायी. अदालत से जमानत मिलने के बाद ही मुखिया को सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यदि सीबीआई से जांच कराने का निर्देश नहीं देती तो इसका मतलब लगाया जायेगा कि सत्तारुढ गठबंधन इस मामले के लिए दोषी है. सरकार इस मामले को रफा दफा करने का प्रयास नहीं करें. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बार बार राजद के 15 वर्ष के कार्यकाल का हवाला देकर आलोचना करती है. राजद के कार्यकाल में यह हत्या हुई होती तो लालू प्रसाद पर आरोप लगाया जाता. अब सरकार को जवाब देना चाहिए. लालू ने आरोप लगाया कि इतना बडा कांड हो गया है. सत्तारुढ गठबंधन की ओर से न तो मुख्यमंत्री वहां पहुंचे हैं और न ही उपमुख्यमंत्री. लोगों में इतना आक्रोश है कि डीजीपी को भी विरोध का सामना करना पडा.

उधर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की निंदा करते हुए शुक्रवार को इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। पासवान ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। उनकी हत्या की घटना निंदनीय है। लोकतंत्र में हिंसा को किसी भी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में विधि व्यवस्था में लगातार गिरावट आती जा रही है। आपराधिक घटनाओं की संख्या में लगातार बढ रही है इसलिए विधि व्यवस्था खराब होने को लेकर मुख्यमंत्री को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर घटनाओं की संख्या में बढोतरी की बात स्वीकार की गयी है। पासवान ने लचर कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढते हौसले को लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालात सामान्य होने पर मैं मतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए ब्रह्मेश्वर मुखिया के घर पर जाउंगा।

आखिर कौन थे ब्रह्मेश्वर मुखिया !!!!


ब्रह्मेश्वर मुखिया

बिहार में जाति संघर्ष के दौरान रणवीर सेना की स्थापना 1995 में की गई थी। ऊंची जातियों के लिए संघर्ष करने वाली इस रणवीर सेना के संस्थापक सदस्यों में से एक थे ब्रह्मोश्वर सिंह उर्फ बरमेसर   ब्रह्मोश्वर । मध्य बिहार के भोजपुर जिले के बेलाऊर गाव में जन्मी रणवीर सेना का शुरुआती नाम रणवीर किसान महासंघ था। जिसे बाद में नक्सलियों ने रणवीर सेना का नाम दिया। रणवीर सेना के जन्म के पीछे भी भोजपुर जिले में आतंक का पर्याय बना नक्सली गुट भाकपा माले [लिबरेशन] था। जिसके अत्याचारों से तंग जमीदारों ने अपनी भूमि की रक्षा के लिए इस संगठन का निर्माण किया था। भूमिहार किसानों की निजी सेना कहलाये जाने वाले इस संगठन के गठन में खोपिरा के पूर्व मुखिया ब्रह्मोश्वर सिंह उर्फ बरमेसर मुखिया, बरतियर के काग्रेसी नेता जनार्दन राय, एकवारी के भोला सिंह, तीर्थकौल के प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, भटौली के युगेश्वर सिंह, बेलाउर के वकील चौधरी, धनछूहा के काग्रेसी नेता डॉ. कमलाकात शर्मा और खण्डौल के मुखिया अवधेश कुमार सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

रणवीर सेना की खूनी भिड़ंत अक्सर नक्सली गुटों से हुआ करती थी। बाद में खून खराबा इतना बढ़ा कि राज्य सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर दिया था। नब्बे के दशक में रणवीर सेना और नक्सली गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई बड़े नरसंहारों को अंजाम दिया। जिसमें एक दिसंबर 1997 को हुए लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार ने पूरे देश को हिला दिया था। इस नरसंहार में 58 दलित मारे गए थे। बाथे नरसंहार के बाद पूरे विश्व के सामने बिहार की जातिगत समस्या उजागर हुई थी। बाथे नरसंहार का मुख्य आरोपी मुखिया ही था। ये नरसंहार 37 ऊंची जातियों की हत्या से जुड़ा था जिसे बाड़ा नरसंहार कहा जाता है। बाड़ा में नक्सली गुटों ने ऊंची जाति के 37 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके प्रतिवाद में बाथे नरसंहार को अंजाम दिया गया।

इसके अलावा मुखिया बथानी टोला नरसंहार में अभियुक्त थे जिसमें उन्हें 29 अगस्त 2002 को पटना के एक्सीबिजन रोड से गिरफ्तार किया गया। मुखिया पर पाच लाख का इनाम था और वह जेल में नौ साल तक रहा। बथानी टोला मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि मुखिया फरार हैं, जबकि मुखिया उस समय जेल में था। इस मामले में मुखिया को फरार घोषित किए जाने के कारण सजा नहीं हुई और वह आठ जुलाई 2011 को रिहा हुआ। बाद में बथानी टोला मामले में उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

277 लोगों की हत्या से संबंधित 22 अलग-अलग आपराधिक मामलों [नरसंहार] में मुखिया आरोपी था। इनमें से 16 मामलों में उसे साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था। बाकी छह मामलों में वह जमानत पर था। जेल से छूटे के बाद मुखिया ने 5 मई 2012 को किसानों की हितों की लड़ाई के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के नाम से एक संस्था का गठन किया। मुखिया का आरोप था कि राज्य सरकार द्वारा किसानों पर हुए अत्याचारों पर लगातार अनदेखी के कारण ही रणवीर सेना का गठन किया गया था। जिसे सरकार ने उग्रवादी गुट घोषित कर लगातार इससे जुड़े लोगों को प्रताड़ित किया था। जबकि किसान लगातार नक्सली गुटों की हिंसा का शिकार हो रहे थे।

भोजपुर में इसके गठन के बाद पहला नरसंहार सरथुआ गाव में हुआ था, जहा एक साथ पाच मुसहर जाति के लोगों की हत्या कर दी गई थी। बाद में तो नरसंहारों का सिलसिला ही चल पड़ा। बिहार सरकार ने सवर्णो की इस सेना को तत्काल प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन हिंसक गतिविधिया जारी रही। एक तरफ भाकपा माले का दस्ता खून बहाता रहा तो प्रतिशोध में रणवीर सेना भी खून की होली खेलती।

ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या से हिसंक हुए समर्थक

बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार सुबह रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मोश्वर सिंह उर्फ बरमेसर मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मुखिया की हत्या के बाद गुस्साए समर्थकों ने जिले में कई जगह पथराव और हिंसा की, जिसके बाद पूरे जिले में क‌र्फ्यू लगा दिया गया। गुस्साए समर्थकों ने मुखिया के शव को उठाने नहीं दिया। हालात पर काबू पाने के लिए आरा में सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है। इस बीच, गृहमंत्रालय भी जिले की स्थित पर नजर रखे हुए है। वहीं, विपक्ष ने इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है। उधर, नीतिश कुमार ने राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मोश्वर सिंह की हत्या तब की गई जब वे आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र के कतिरा मुहल्ले में सुबह 4 बजे सैर कर रहे थे। उसी दौरान कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। ब्रह्मोश्वर सिंह ने वहीं दमतोड़ दिया। ब्रह्मोश्वर को लगभग 40 गोलियां लगी हैं।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक [विधि व्यवस्था] एस. के़ भारद्वाज ने बताया कि पूरे आरा शहर में धारा 144 लगा दी गई है और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण जरूर है परंतु धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है। जिला प्रशासन सभी लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दे रहा है। इसके अलावा राज्य के जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद सहित रणवीर सेना के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारद्वाज के अनुसार आरा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या से आक्रोशित लोग आरा में जमकर हंगामा कर रहे हैं। इस हत्या के बाद भीड़ ने कई वाहनों के शीशे तोड़े और आरा में प्रवेश वाली सभी सड़कें जाम कर दीं। पुलिस के अनुसार लोगों ने प्रखंड कार्यालय और शिक्षा परियोजना कार्यालय में आगजनी की व आरा रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की। हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर हंगामा किया। मुखिया के समर्थकों ने एक डेयरी के वाहन को भी फूंक दिया। हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।

गौरतलब है कि मुखिया नौ वर्ष जेल में रहने के बाद 2011 में रिहा हुआ था। वर्तमान समय में वह एक किसान संगठन बनाने का काम कर रहा था। मुखिया पर बिहार में हुए कई नरसंहारों को अंजाम देने का आरोप है। मुखिया भोजपुर जिले के खोपिरा गांव का रहने वाला था। मुखिया की बिहार में बड़े व्यापक पैमाने पर निजी सेना का गठन करने वाले व्यक्ति के रूप में पहचान थी। बिहार में नक्सली संगठनों और बड़े किसानों के बीच हो रही लड़ाई के बीच मुखिया ने सितंबर 1994 में एक संगठन बनाया था जिसका नाम रणवीर सेना रखा गया था।

बृहस्पतिवार, 31 मई 2012

आज की खबर नरकटियागंज से (31 मई)


एन डी ए द्वारा गुरूवार को भरत बन्द का आह्वान नरकटियागंज में बेअसर देखा गया । 10 बजे सुबह तक शहर की तकरीबन अधिकांश दूकाने  खुली रहीं  लेकिन लेकिन एनडीए कायकर्ताओं की निष्क्रियता के कारण बंद बेअसर दिखा। हॉलाकि छात्र जद यु तथा युवा जद यु के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बाजार बन्द कराने  के दौरान देखने को मिला। इन्ही लोगो द्वारा बाजार बन्द कराने आह्वान करते देखा गया ,जिसके कारण कुछ देर के लिए बाजार आंशिक बन्द देखा गया । केन्द्र सरकार की गलत नीतियो के विरूद्ध और पेट्रॉल की कीमतो में बेतहाशा वृद्धि को लेकर आहूत भारत बन्द को सफल बनाने के लिए छात्र जद यु और युवा जद यु के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर काफी सक्रिय दिखे । अलबत्ता सड़क पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की कमी लोगो को खली। जानकारो की माने तो भारतीय जनता पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता बन्द कोे सफल बनाने में सक्रिय नहीं दिखा। वही बन्दी के दौरान शहर के पोखरा चौक के समीप छात्र जद यु के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने घंटो सड़क पर टायर जला मार्ग अवरूद्ध किया और केन्द्र सरकार विरोधी नारेबाजी की । इतना ही नहीं पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरूद्ध सरकार की जमकर खिंचायी की और जमकर प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के दौरान छात्र जद यु के नदीम अख्तर,अमीत बनर्जी,भोला जायसवाल ,डॉ.सागर श्रीवास्तव,सोनू गुप्ता,वाहिदु जमा,मनोज मिश्र,रिंकू, और युवा जद यु के अफरोज आलम ,जावेद अख्तर ,मनोज मिश्र,सद्दाम आलम ,मो.साजिद समेंत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बन्दी के दौरान पुलिस की गश्त लगातार जारी रही और कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है। एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा ने पुरी टीम की मोनिटरिंग की और विभिन्न चौक चौराहो पर खुद घूमते देखे गये।

प्रखण्ड अन्तर्गत बनवरिया पंचायत के सुगौली गॉव में गुरूवार केा दाखिल खारिज शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के आयोजन का जायजा लेने पहँुचे  अंचल अधिकारी अवध किशोर ठाकुर ने शिविर में मौजूद ग्रामिणो को संबोधित करते हुए कहा कि अब अंचल से संबंधीत कार्याे के लिए लोगो को अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा ।शिविर का आयोजन कर के अंचल से जुड़े मामले और कार्यो का निष्पादन ऑन द स्पॉट करने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होने शिविर में उपस्थित कर्मियो को आवश्यक दिशा निर्देश कहा कि कोताही बरतने वाले कर्मियो पर सख्ती बरती जायेगी। सीओ एके ठाकुर ने बताया कि शिविर के दौरान 78 मृत जमाबंदीदारो को चिन्हित कर सूचना जारी कर दी गयी है ।तथा उनके उत्तराधिकारियो को 20 व 21 जून को कार्यालय मंे मामले की सुनवाई के लिए तिथि तय की गयी है ।शिविर के दौरान करीब 75 दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन मिले तथा सभी कार्याें को ससमय निष्पादन करने की दिशा में राजस्वकर्मियों व अंचलकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है । शिविर के दौरान अंचल निरिक्षक डॉ. चन्द्रशेखर तिवारी,राजस्वकर्मी भीखम प्रसाद,सतीश कुमार यादव और ज्ञानप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहें।

शिकारपर थाना अन्तर्गत जुड़ीमियां टोला के समीप पीपल के पेड़ के नीचे 75 वर्षीय एक वृद्ध की लाश संदिग्ध अवसथा में पायी गयी । ग्रामीणों की सूचना पर शिकारपूर पुलिस के एस आइ सीके राउत सदलबल घटनास्थल पर पहंुचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया । ग्रामीणो से पूछ ताछ के उपरान्त शव की पहचान नही हो पायी। शिकारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम  के लिए बेतिया भेजने की कार्रवाई कर रही है ।इस बावत एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा ने बताया कि शव पर कहीं भी जख्म के निशान नही है और  मौके पर मौजूद लोगो ने भी मृतक की पहचान नही की । आखिर मृत वृद्ध की मौत कैसे हुई और वह कहाँ का रहने वाला है यह सवाल लोगो की मस्तिष्क मे ं कौध रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शिकारपुर थाना के चतुर्भुजवा गांव में एक महिला के साथ बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है।मिही जानकारी के अनुसार  चतुर्भुजवा निवासी अरविन्द महतो की पत्नी गायत्री देवी 29 मई को शौच के लिए घर से निकली और वापस लौटने के दौरान उसी गांव के निवासी वाल्मिीकि साह सुनिल साह ने मुंह बंद कर एक घर में ले गये और बलात्कार का प्रयास किया जहां वो चिल्लाने लगी तो देवर दीपलाल महतो, साधु महतो के पहुंचने के पहले दोनो आरोपी गले के मंगल सूत्र तोड़ कर ले भागे जो सोने का था ।इस बाबत शिकारपुर पुलिस ने काण्डसंख्या 165/12 दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 


(अवधेश कुमार शर्मा)

वरुण ने गया में किया पितरों का तर्पण


भाजपा के नेता एवं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को गया में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध एवं तर्पण किया। वरुण ने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। सुबह के समय गया पहुंचने के बाद वरुण ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा और श्राद्ध कर्म संपन्न कराने वाले पंडा महेश लाल ने बताया, "गांधी विष्णुपद मंदिर परिसर में अपनी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी, अपने पिता स्वर्गीय संजय गांधी और अपने चाचा एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सहित अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष की प्राप्ति के लिए तर्पण किया।" 

इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन ने गांधी की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध कर रखा था। उल्लेखनीय है कि लाखों लोग प्रतिवर्ष अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए गया आते हैं। यहां पहुंचे लोग तर्पण और पिंडदान करते हैं। 

बिहार में गुटखा तम्बाकू पर प्रतिबन्ध


बिहार में अब गुटखा और पान मसालों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य खाद्य सुरक्षा सह स्वस्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को इस सम्बंध में एक अधिसूचना जारी की गई। राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 'फूड सेटी एंड स्टैंडर्स एक्ट 2006' में तम्बाकू एवं निकोटिन युक्त खाद्य सामग्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है, क्योंकि तम्बाकू और निकोटिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। 

गुटखा और पान मसाले भी ऐसी ही वस्तुएं हैं, जिनमें निकोटिन की मात्रा है। यह प्रतिबंध अधिसूचना जारी होने के साथ ही लागू हो गया जो फिलहाल एक वर्ष के लिए मान्य है। सरकार का मानना है कि बिहार में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक तम्बाकू का सेवन होता है। गृह विभाग द्वारा एकत्र आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 53.5 प्रतिशत आबादी तम्बाकू या तम्बाकू से बनी चीजों का सेवन करती है, जबकि समूचे देश का औसत मात्र 35 प्रतिशत है। इस अधिसूचना के मुताबिक राज्य में गुटखा और पान मसालों का उत्पादन, भंडारण, बिक्री एवं वितरण नहीं होगा।

जमीन विवाद में बिहार में 4 की ह्त्या


 बिहार के भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीनी विवाद और पैसे के लेन-देन में एक ही परिवार के चार लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। चौरी थाना के प्रभारी राणा रणविजय सिंह ने बताया कि परहरा गांव में तीन भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दो भाइयों, भतीजे एवं भाभी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

सिंह के मुताबिक मृतकों में कमलेश राय उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र विकास राय और भाई संत्येद्र राय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बुधवार, 30 मई 2012

खलिहान से चरस  बरामद.


बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में सिंहासिनी (रिपीट थाना क्षेत्र में सिंहासिनी) गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक खलिहान में छिपाकर रखा गया करीब सोलह करोड़ रुपये मूल्य का 160 किलोग्राम चरस बुधवार को बरामद किया. 

थानाध्यक्ष  के अनुसार  सिंहासिनी गांव के पास सड़क के किनारे हरि पटेल के खलिहान में छिपाकर रखे गये 160 किलोग्राम चरस बरामद किया गया, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 16 करोड रुपये है. एक किलोग्राम चरस का मूल्य करीब 10 लाख रुपये बताई जाती है. उन्होंने बताया कि चरस के पैकेट को नौ बोरियों में बंद कर छिपाकर रखा गया था. यह इलाका नेपाल की सीमा से सटा है. इसलिए आशंका है कि तस्करी के लिए चरस को छिपाकर रखा गया था.इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की छानबीन की जा रही है.

12 साल में 12 वीं पास हुआ बिहारी बालक.


बिहार के साढ़े 12 साल के सत्यम ने सबसे कम उम्र में न केवल 12वीं की परीक्षा पास की, बल्कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (आईआईटी-जेईई) की इस साल की परीक्षा भी पास कर ली। बिहार में भोजपुर जिले के बखोरापुर गांव के 12 साल छह महीने के सत्यम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में 12वीं पास करने वाले छात्र हो गए हैं। सत्यम के चाचा रामपुकार सिंह ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "सीबीएसई के अधिकारियों ने हमें बताया कि सत्यम 12वीं की परीक्षा पास करने वाले सबसे कम उम्र के छात्र हैं। हम उसकी सफलता से बहुत खुश हैं। यह हमारे परिवार, गांव तथा राज्य के लिए गर्व की बात है।"

सत्यम ने आईआईटी-जेईई की परीक्षा भी मुम्बई जोन से पास कर ली है। उन्हें 8,137वां रैंक मिला है। लेकिन वह किसी आईआईटी संस्थान में दाखिला नहीं लेंगे, बल्कि अगले साल और बेहतर रैंकिंग के लिए परीक्षा देंगे, जिसकी तैयारी में वह अभी से जुट गए हैं। उधर, सत्यम के गांव में भी खुशी का माहौल है। लोग मिठाइयां बांटकर और पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सत्यम के किसान पिता सिद्धनाथ सिंह बेटे की उपलब्धि से खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही होनहार है। सत्यम इस वक्त राजस्थान के कोटा शहर में आईआईटी-जेईई के कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे हैं। वह वहां अपने छोटे भाई और चाचा के साथ रहते हैं। सत्यम ने कोटा के ही मॉर्डन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की है।

लालू करायेंगे लकी का इलाज


एक गरीब के काम आये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद। वे अपने पैसे से लकी का इलाज करायेंगे। बताते चलें कि पेशे से मजदूर संतोष कुमार ने अपने ढाई वर्षीय बेटे का नाम लकी कुमार रखा, लेकिन उनका मासूम पुत्र जल्द ही भयंकर बीमारी के चपेट में आ गया। चिकित्सकों ने उसके दिल में छेद होने की बात कही। जबतक संतोष के पास पैसे थे, उसने अपने बेटे का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया। पर जब कोई फ़ायदा नहीं हुआ और फ़िर उसके पैसे खत्म हो गये तो चिकित्सकों ने पीएमसीएच के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में जाने की सलाह दी। जहां एक बार फ़िर चिकित्सकों ने लकी को दिल्ली के एम्स में ले जाने की सलाह दी।

पैसे की कमी होने के कारण संतोष कुमार अपने बेटे को दिल्ली ले जाने में असफ़ल रहा। उसने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री, स्थानीय विधायक अरूण कुमार सिन्हा से लेकर रामविलास पासवान तक से गुहार लगायी, लेकिन किसी ने भी उसकी पुकार नहीं सुनी। उसके पास श्रम विभाग द्वारा दिया गया स्मार्ट कार्ड भी था, लेकिन अस्पतालों में उस कार्ड की कोई अहमियत नहीं होने से उसे निराश हो जाना पड़ा। इस संबंध में एक स्थानीय अखबार द्वारा समाचार प्रकाशित किये जाने के बाद सूबे के श्रमिक संगठनों ने श्रम विभाग के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन संतोष के बेटे लकी का इलाज तब भी संभव नहीं हुआ।

संतोष ने कल दिल्ली रवाना होने से पहले अपना बिहार को बताया कि उसे कुछ लोगों ने लालू प्रसाद के बारे में बताया कि वे अभी पटना में हैं, जाकर मिल लो। संतोष ने बताया कि लालू जी ने उसके बेटे का जीवन बचाने का वादा किया है। उन्होंने अपने पैसे से इलाज कराने की बात कही है। उन्होंने पांच हजार रुपये पटना से दिल्ली आने और फ़िर अपने आवास 25 जनपथ का पता दिया है।

साभार : अपना बिहार डोट ओ आर जी 

मंगलवार, 29 मई 2012

आज की खबर नरकटियागंज से (29 मई )


सरकारी खजाने को खाली करने का काम किया बिहार सरकार ने: ई. नौशाद

बिहार में विकास का ढिंढोरा पिटने वाली सुशासन की सरकार में विकास के नाम पर लुट मची है। विकास योजनाओं के नाम पर बिहार सरकार द्वारा करीब 82 हजार करोड़ रूपये की सरकारी राशि की बंन्दरबाँट की गयी है। इसका खुलासा 3 अप्रील 2012 बिहार सरकार द्वारा बिहार विधान सभा में पेश नियंत्रक महालेखापरीक्षक (कैग सीएजी के प्रतिवेदन) की रिपोर्ट के माध्यम से हुआ है।डी.सी.बिल के नाम पर सरकारी खजाने को खाली करने का काम बिहार सरकार ने किया है ।उक्त बाते मंगलवार केा अनुमण्डल कार्यालय परिसर में लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा (लोजपा) आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ई.नौशाद ने कही। उन्होने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के आह्वान पर बिहार सरकार को बर्खास्त करने ,सरकारी खजाने की लूट की जाँच सी.बी.आई.से कराने के अभियान के तहत जिला के सभी अनुमण्डल व प्रखण्ड मुख्यालयो पर धरना  प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । र्इ्र.नौशाद ने कहा कि माननीय उच्च विद्यालय तथा सी.ए.जी.के बार बार कहने पर बिहार सरकार द्वारा जो 11हजार करोड़ का डी.सी.बिल भेजा गया है ,उसमें मरत्र 38 करोड़ का डी.सी. बिल ही सही पाया गया है। इससे सीधे तौर पर स्पष्ट होता है कि सुशासन की सरकार में सरकारी राशि के घोटाले का खेल बदस्तूर जारी है और सरकार की रिपोर्ट महज छलावा साबित हो रहीे है। धरना प्रदर्शन के दौरान लोजपा दलित सेना के प्रदेश महासचिव रामेश्वर हाजरा ,अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष सफदर आलम उर्फ गुड्डू ,गौनाहा प्रखण्ड अध्यक्ष ललन पासवान,लोजपा महिलासेल की जिलाध्यक्ष उवर्शी देवी,जाहिद गांधी,मिनिका देवी,चिन्ता देवी,मुरती देवी,डॉ.अमीत पासवान,आकाश तिवारी समेत सैकड़ो लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत वर्मा ने की जबकि संचालन मुन्नी लाल राम ने की ।

भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

शहर के हिमालय सिनेमा के पास भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झडप मीना देवी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है ।हालाकि घटना से पूर्व पीड़ितो ने चिवक्षियों द्वारा पुलिस रास्ते की जमीन पर जबरन छत ढलाई कराने की लिखित शिकायत आवेदन देकर शिकारपुरथाना में दिया था। जहाँ मौके पर खुद एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा ,थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ,पीएसआई अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियो ने जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का निर्देश देते हुए दोनो पक्षो को जमीन का कागजात लेकर थाना पर पहुंचने को कहा । उधर पुलिस अधिकारियो के जाते ही विपक्षियो ने जमीन पर पुनःनिर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया,उसके बाद निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंची मीना देवी व उसके पति छोटे लाल साह को वृजेश कुमार,गीता देवी,हीरालाल साह ,रंजीत कुमार को लोगो ने गंभीर रूप से घायल कर दियां।घायलो के आवेकदन पर पूुलिस आवेदन देखकर अग्रेततर कार्रवार्इ्र की जा रही है । इस बावत एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा ने बृजेश कुमार ,हीरालाल साह रंजीत कुमार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है ।घायलो के आवेदन पर अग्रेतर कार्रवाई कर जा रही है इस बावत चंन्दन कुमार कुशवाहा ने बताया कि मनाही के बावजूद निमार्ण कार्य करने तथा मारपीट करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।द सभी आरोपियो की गिरफ्ताररी के लिए छापे मारी जारी है । 

बैरंग लौटी पंजाब पुलिस ,अधूरे पते के कारण नहीं मिले आरोपी

पंजाब अमृतसर में नशाखुरानी मामले के फरार आरोपी की तलाश में मंगलवार केा अमृतसर पुलिस के एएसआई बलविन्दर सिंह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ शिकारपुर थाना पहुंची ।लेकिन नशाखुरानी मामले में के आरांेपी का नाम पता स्पष्ट नही होने के कारण अममृतासर पुलिस अधिकारियो को बैरंग लौटना पडा। नशाखुरानी के आरोपी कानाम कृष्णा प्रसाद पिता बद्री साह  नरकटियागंज अंकित था ं। मुहल्ला व पुरा पता नही होने के कारण शिकारपुर पुलिस ने काफी प्रयास व छानबीन की लेकिन आरोपी के पकड़ में नही आने के कारण अमृतसार पुलिस के अधिकारी बैरंग वापस लौट गये।

आईएएस की पहल पर नहीं हुई कार्रवाई: मुखिया
फिर से एसडीओ को दिया आवेदन 

प्रखण्ड के केसरिया पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारइन्द्रजीत बैठा तथा दीपनारायण पटेल द्वारा 6 माह का राशन व किराशन कालाबाजार में बंेचने की शिकायत किये जाने पर तत्कालीन प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी आइएएस प्रशिक्षु अवनीश कुमार सिंह ने उक्त दोनेा डिलरो के यहां छापा मारी कर भारी मात्रा में राशन किराशन कूपन जब्त करने तथा अब तक उन डिलरो पर कार्रवाई नही होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है । मंगलवार को केसरिया पंचायत की मुखिया आशादेवी व उप मुखिया शुभनारायण प्रसाद ने अनुमण्डल पदाधिकारी महमूद आलम को दूसरी बार आवेदन देेते हुए मामले की जाँच कर उक्त डीलरो पर कार्रवाई की मांग की है। विदित हो कि उक्त दानेा डिलरों द्वारा 6 माह का राशन व किरासन कालाबाजारी मे बंेचने को लेकर मुखिया आशादेवी ,निगरानी समिति व ग्रामिणो ने 29 नवम्बर 2011को एसडीएमको आवेदन सौपा था और 19 अप्रैल 2012 को पंचायत समिति की सदस्य की बैठक में उप मुखिया शुभनारायण प्रसाद ने ने इस मामले के आइएएस प्रशिक्षु अवनीश कुमार सिंह के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया था ।लेकिन फिर भी उक्त मामले मेकार्रवाअई नहीं होने को लेकर 1 मई को ग्रामीणो राशन किराशन के लिए मुखिया व उप मुखिया का घेराव किया था,और जमकर हंगामा मचाया था जिसकी शिकायत पर आईएएस प्रशिक्षु अवनीश कुमारसिह ने डीलरों के यहां छापामारी किया था और दोनो डीलरो का लाइ्रसेंस भी रदद करने का बयान जारी किया था  ।इधर 22 मई का आईएएस प्रशिक्षु अवनीश कुमारसिंह का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत उक्त डीलरो पर कोई कार्रवाई नही होते देख लोगों का आक्रोश जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो  के विरूद्ध पनपने लगा है। जिसकारण फिर से एसडीएम महमूद आलम को आवेदन देते हुए मुखिया व उप मुखियो ने मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है । इस बावत एसडीएम महमूद आलम ने कहा  िक वे इस मामले से पहली बार अवगत हुए है । मामले की जांच कर उक्त दोषी डिलरो परसख्त कार्रवाई की जायेगी।

वैध उपभोक्ता पर अवैध हावी, ट्राँंसफर्मर जला
सार्वजनिक उपक्रमों के लिए अलग ट्राँंसफर्मर की मांग

भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित ट्राँंसफर्मर जल जाने के कारण उपभोक्ता परेशानहाल है। बढती गर्मी और विभागीय उदासीनता के कारण हालात एक करेला दूजे नीम चढा वाली कहावत चरितार्थ हो गयी हे। जानकारो की माने तो उपर्युक्त ट्राँंसफर्मर पर 81 वैध उपभोक्ता है,अलबत्ता बिजली जलाने वालो की तादाद सैकड़ो में है,जाहिर है कि वैध उपभोक्ताओं पर अवैध उपभोक्ता हावी है तथा ट्राँंसफर्मर जलने के पीछे उन्ही का हाथ ज्यादा होता है । बात ऐसी भी नही है कि अवैध उपभोक्ताओं की जानकारी विभाग को नहीे है ,लेकिन उन्हे भी विभाग के कतिपय लोगो का संरक्षण प्राप्त हे । उक्त ट्राँंसफर्मर के वैध उपभोक्ताओं में भारतीय स्टेट बैंक,भारतीय डाकघर,अवर निबंधक का कार्यालय व आवास के अतिरिक्त घरेलु और कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। इनके अलावे जब आप अवलोकन करेंगे कि सड़क के दोनो किनारोें पर स्थित दूकानो में बिजली के बल्ब व पंख ेचल रहे है तब आप खद ब खुद अंदाजा लगा सकते है कि मर्ज की जड़ कहाँ है ? कोड़ार मोहल्ला के जवानो ने सार्वजनीक क्षेत्र के बैंक,डाकघर व निबंधन कार्यालय के लिए अलग से ट्राँंसफर्मर लगाने की मांग करते हुए,खराब ट्राँंसफर्मर को शीघ्र बदलने की मांग की हें,मांग करने वालों में पंकज वर्मा,नीरज कुमार सिन्हा,अजीत कुमार वर्मा,अजीत,अनुज कुमार,पवन कुमार वर्णवाल,मनोज श्रीवास्तव,विनोद सर्राफ,बिरजू शर्मा एवं मुन्ना शर्मा मुख्य है । भले ही मांग करने वालों ने सार्वजनिक क्षेत्र व सरकारी कार्यालयो के लिए अलग ट्राँंसफर्मर की मांग की गयी है लेकिन यह अच्छी पहल है ,इसपर विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है और यह पूर्णतःव्यवसायिक व व्यवहारिक भी है।

छात्र प्रोत्साहन राशि 2011 जिला में पहुंचा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 2011 के प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो में लव कुमार गुप्ता,सुजीत कुमार शर्मा,मंजन कुमार साहनी ,अजीत कुमार ,नन्दकिशोर कुमार,सुनिल कुमार कुन्दन कुमार, श्यामनारायण कुमार,अमीत कुमार,विटटू कुमार ,शुकुल कुमार, बीरेन्द्र कुमार प्रजापति का छात्र प्रोत्साहन राशि 10000 रूपये जिला मे आ चुका है । प्रधान अध्यापक ने इस बावत विद्यालय  के सूचनापट्ट पर इसकी सूची  जारी कर दी है। सभी छात्रो को प्रमाण पत्र के साथ जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क करने को कहा गया है । जहां से उन्हे चेक प्राप्त होगा।

मोटर साईकिल चोरी के बाद पुलिस अभियान तेज ,दर्जनो दो पहिया बरामद
होगी सख्त कार्रवाई: आईपीएस

मंगलवार को शहर के विभिन्न बैको में तथा बैंको के आस पास एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा के द्वारा विशेष अभियान ं के तहत छापेमारी के साथ साथ शहर के विभिन्न जगहो पर वाहन चेंकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के इस विशेष अभियान से बैंको के आस पास चक्कर काटने वालो बिचौलियो ,असमाजिक तत्वों तथा बगैर लाइसेन्स व कागजात लिए वाहन चलाने वालों में हड़कम्प की स्थिति बनी रहीं ।शहर के भारतीय स्टेट बैंक ,सेन्ट्रल बैंक ,ग्रामीण बैक,सहित अन्य बैंको में गहन पूछताछ की गयी ं।वही शहर के पोखरा चौक,हरदियाचौक,हिमालय सिनेमा चौक,आर्यसमाज चौक ,ब्लौक रोड,मस्जिद रोड,रेलवे गुमटी,समेेत अन्य गली मुहल्लो मंे वाहन चंेकिंग अभियान चलाया गया। बिना लाईसेन्स ,कागजात के करीब दो दर्जन मोटर साईकिल जब्त किया गया और शिकारपुर थाना लाया गया । वाहन चेंकिंग के दोैरान ट्रिपल लोड चलाने वालो की खबर ली गयी,जिससे मोटर साईकिल चलाने वालो में हड़कम्प के हालात नजर आयें। अभियान दल  को देखते लोग गली मुहल्लो में गाडी लिए भागते व छिपते दिखे ।विदित हो कि सोमवार केा कृषिबाजार समिति बैंक से रूप्या निकालकर वापस जा रहे एक व्यक्ति से 18000 हजार रूप्ये उचक्के ने उडा लिया,जबकि सेन्ट्रल बैंक के पास से सोमवार केा जिप अध्यक्ष रेणु देवी के पति की मोटर साईकिल चोरी चली गयी। दोनो घटना को लेकर मंगलवार केा शिकारपुर पुलिस मुस्तैद दिखी हालाकि अभी तक चोरी गयी मोटरसाइ्रकिल का सुराग का पता नही चल सका है। एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा ने कहा कि शिकारपुर पुलिस वांछितो व संदिग्धो पर नजर रख रही है। विशेष अभियान के तहत एएसपी के साथ एस आई रामस्वरूप दास,पैथर गार्ड विकास एवं प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ट्रैक्टर पलटा तीन घायल

गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गत पिपरिया मटिहानी पथ के भटिहानी  चौक के पास आइचर ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत तीन व्यक्ति जख्मी हो गये।सूत्र बताते है कि मोटर साईकिल सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया ओर चालक पप्पू कुमार तथा खलासी नन्दु साह जख्मी हो गये । वे मोतिहारी के तिलकधारी मांझी के सिठी गांव में बालू लादने जा रहे थे कि एकाएक यह घटना हो गयी। घटना के बाद तिलक धारी मांझी ,नन्दू साह और पप्पु कुमार को घायलावस्था मे सरकारी अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया गया। 


(अवधेश कुमार शर्मा) 

मीडिया की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास.


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में वर्तमान नीतीश सरकार मीडिया की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास कर रही है और वह इसके खिलाफ मुहिम चलायेंगे।

लालू ने यहां कहा कि नीतीश सरकार सरकारी विज्ञापनों के नाम पर बिहार में प्रेस की आजादी का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। राजद इसके खिलाफ मुहिम चलायेगा। पार्टी विभिन्न अखबारों के संपादकों से मिलकर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करने का अनुरोध करेगी।

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने इसकी छानबीन के लिए एक समिति भी बनाई है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में न निवेश हुआ है न ही एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। शिक्षा के हालात भी बदतर हैं और गुणवत्ता गिरती जा रही है।

राजद बुद्धिजीवियों की तथ्यान्वेषण समिति बनायेगा और जनता के समक्ष सचाई पेश करेगा। लालू ने कहा कि पूर्ववर्ती राजद सरकार में मीडिया के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुख्यमंत्री निवास में मीडियाकर्मियों को बेधड़क आवाजाही की स्वतंत्रता थी। आज कोई पत्रकार सरकार की नाकामी या घोटाले का खुलासा करता है, तो सरकार के दबाव में उस पर कार्रवाई होती है। लालू यादव ने कहा कि मैं हमेशा प्रेस की आजादी का हिमायती रहा हूं। कांग्रेस के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र ने जब प्रेस विधेयक पेश किया तो उसका विरोध मैंने किया। प्रेस को ईमानदारी और जवाबदेही के साथ अपना काम करना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ जदयू के विधायक आपराधिक कांडों को अंजाम दे रहे हैं। गोपालगंज में शराब व्यवसायी की हत्या और पटना में रंगदारी वसूली में जदयू के विधायकों का नाम आ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं हो रही है। केवल 15 वर्ष राजद के कार्यकाल का नाम लेकर कोसने से जनता को धोखा नहीं दिया जा सकता। अपने कर्मो से बिहार की राजग सरकार जाने वाली है।

सोमवार, 28 मई 2012

गैर NDA दलों से RJD करेगा गठबंधन : लालू


राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि वह आगामी चुनावों में धर्मनिरपेक्ष और गैर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) दलों से तालमेल करेंगे। वे किसी हाल में साम्प्रदायिक ताकतों को अपने साथ नहीं आने देंगे। राजद की कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम आने के बाद राजग में विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अब राजग टूटने ही वाला है। 

उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था चरमरा गई है, लोकतंत्र पर अफसरशाही तंत्र हावी हो गया है। पुलिस और अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मेरे समय में मुख्यमंत्री आवास 1, अणे मार्ग आम लोगों के लिए खुला रहता था लेकिन आज कुछ लोगों के लिए ही खुलता है।" ममता बनर्जी के राजग में शामिल होने की सम्भावना के विषय में पूछे जाने पर लालू ने कहा, "ममता कभी राजग में शामिल नहीं होंगी। वह बहुत समझदार महिला हैं।"  उन्होंने कहा कि बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-युनाइटेड (जद-यु) में नरेंद्र मोदी को लेकर टकराव है। उन्होंने बताया कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें भावी धर्मनिरपेक्ष गठजोड़ कायम करने के लिए अधिकृत किया गया है।




आज की खबर नरकटिया गंज से (28 मई)



नगर परिषद् नरकटियागंज सभापति व उपसभापति चुनाव के लिए सरगर्मी तेज
भाजपा विधायक सतीशचन्द्र दूबे व शिकारपुर के कांग्रेसी आलोक वर्मा गुट की टक्कर

रश्मि वर्मा
नरकटियागंज नगर परिषद् का चुनाव जहाँ सम्पन्न हो गया,वहीं नप सभापति व उप सभापति के निर्वाचन की सरगर्मी तेज हो गयी है। सबसे अहम बात यह है कि इस बार के चुनाव में जहाँ 18 नये चेहरे सामने आये है वही 7 पुराने अपनी जगह बरकरार रखने मे कामयाब रहे है।  जिनमें वार्ड सं. 8की रश्मि वर्मा और वार्ड सं. 7की सपना देवी पहली बार निर्विरोध निर्वाचित होने मे सफल हुई है। अब बारी है नगर परिषद ेके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की ,जिसके लिए जोड़ तोड़ का खेल जारी है । इस कार्य के लिए पहले से काबिज शिकारपुर इस्टेट की छोटी बहू रश्मि वर्मा और उनके प्रबल विरोधी विधायक गुट के नवनिर्वाचित पार्षद सुनिल कुमार के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना के आसार नजर आ रहे है । नगर परिषद चुनाव में उतरने से पहले विधायक सतीशचन्द्र दूबे गुट ने विधानसभा और प्रखण्ड प्रमुख पद पर हुए चुनाव में शिकारपुर गुट के आलोक वर्मा को मात दे चुके है। प्रखण्ड के विकास कार्याे की अनदेखी को देखते हुए नप सभापति के चुनाव में पार्षदो की क्या रणनीति होगी यह आने वाला वक्त ही बतायेगा। 

सुनिल कुमार
इधर विधायक गुट के सूत्रो की माने तो उनको 17 पार्षदो के समर्थन प्राप्त होने का दावा किया जा रहा है ,जबकि शिकारपुर गुट कड़े मुकाबले को तैयार दिख रहा है । अब देखना यह है कि नगर के विकास की कमान नवनिर्वाचित पार्षद किसे सौंपने का फैसला लेते हे ,उल्लेखनीय है कि नगर सरकार के निर्वाचन का कार्य 9 जून तक पूरा किया जाना है । उप सभापति के चुनाव के लिए विधायक गुट से घोषित प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल है जो पिछली बार नप उपसभापति रहे। इस बार उनका रास्ता कठिन दिख रहा है लेकिन यदि विधायक की चली तो वे एकबार फिर से उपसभापति निर्वाचित होने मे सफल होगें । हालॉकि पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने का संकल्पित है ,बावजूद इसके नगर पार्षदो ं की खरीद फरोख्त की बात सामने आ रही है । प्रशासन इसको रोकने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रहा है ,पुलिस भी काफी सक्रिय दिख रही है । इसी क्रम में विगत दिनो शिकारपुर पुलिस के एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा ने विधायकगुट के एक प्रत्याशी को श्रीराम होटल में गुप्त बैठक करते हुुए पकड़ा भी था और शिकारपुर थाना मे लाकर उनसे पूछताछ की गयी थी । उपाध्यक्ष पद के लिए भी अब राह आसान नही है क्योंकि अब अधिसूचित क्षेत्र समिति के तत्कालीन उपाध्यक्ष अखिलेश राज इस बार नगर पार्षद निर्वाचित हुए है और नप सभापति के पद के दावेदार माने जाते रहे लेकिन उन्हे विधायक गुट ने अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नहीं समझा और न उपाध्यक्ष पद के लिए ही! इसलिए उनका खेमा अब किधर जायेगा यह बताना बड़ी मुश्किल  है। फिलहाल वे उपसभापति के पद के लिए भी जोड़-तोड़ की जुगत में लग गये है।

रंगदारी मांगने का आरोप

शिकारपुर थाना अन्तर्गत चतुर्भुजवा निवासी कोल्हु दास अपने ही गाँव निवासी अलगु दास पर जबरन 5 बाँस काट लेने ,मारपीट करने व 10000(दस हजार रूपये)रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में काण्ड संख्या 159/12 दर्ज कराया है ।इस संबंध में कोल्हु दास ने अपने आवेदन मे बताया है कि उक्त आरोपियो ने उसके बगीचे से जबरन 5 बाँस काट लिया और मना करने पर मारा पीटा और 10000रूपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया। शिकारपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है ।

वारंटी गिरफ्तार

समकालीन अभियान के अन्तर्गत शिकारपुर पुलिस ने रविवार की रात एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में छापमारी की । छापामारी के दौरान ब्लौक रोड,बरवा निवासी महन्थ राम(वारन्टी)को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिह ,अशोक कुमार तथा एएसपी के पैंथर गार्ड विकास कुमार,प्रमोद कुमार समेत सैप के जवान शामिल हुए । गिरफ्तार वारंटी को सोमवार को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। 

दो गुटों में हिंसक झड़प 

सोमवार को शिकारपुर थाना अन्तर्गत गोखुला गाँव में चोरी के आरोप प्रत्यारोप को लेकर दो गुटो के बीच हुई हिंसक झड़प मेंदोनो गुटो के करीब आधा दर्जन व्यक्तियो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है ।मिली जानकारी के अनुसार गोखुला निवासी प्रह्लाद महतो का  मोबाईल एक माह पूर्व रंजीत महतो के द्वारा चोरी कर लिया गया था । इस मामले को लेकर गाँव में पंचायती के द्वारा 1300रूपये रंजीत महतो पर जुर्माना लगाते हुए मामले को रफा दफा पंचायती के द्वाारा कर दिया गया। इधर सोमवार को जब प्रह्लाद महतो रूपये मांगने रंजीत के घर पहंुचा तो रंजीत समेत अन्य लोगो ने प्रह्लाद महतो व उसकी बेटी सरस्वती कुमारी भाई दशरथ महतो  को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर  दिया। घायलोे का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरकटियागंज में जारी है तथा दोनो पक्ष द्वारा शिकारपुर थाना में आवेदन दिया गया है ,पुलिस मामले की छान बीन कर रही है ।
छेड़खानी महंगा पड़ा,माफी मांगनी पडी

लोगों ने की धुनाई

शहर के कोड़ार मोहल्ला स्थित कोचिंग(शैक्षणिक संस्थान)में इण्टर की पढायी करने वाली ब्लौक रोड बरवा निवासी छात्रा के साथ सोमवार को एक युवक द्वारा छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया और अन्ततःयुवक की धुनाई के बाद दर्जनो लोगो की मौजूदगी में छेड़खानी करने वाले उक्त युवक को छात्रा से राखी बंधवाना पड़ा और बहन कह कर माफी मांगनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक रोड बरवा निवासी छात्रा शबनम परवीन(काल्पिनीक) सोमवार को करीब 11बजे कोचिंग से घर वापस लौटने के क्रम में रेलवे गुमटी के समीप छात्रा के साथ छेडखानी करने वाले की धुनाई उक्त लड़की ने स्वयं शुरू कर दी देखते देखते मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग इकठ्ठे हो गये । छात्रा का कहना था कि करीब एक महिने से उक्त युवक पढने आने जाने के दौरान फब्ती कस कर तंग करता था तथा कई बार प्रेमपत्र देने की कोशिश करता रहा था। इतना सुनते ही मौके  पर मौजूद लोगो ने उक्त युवक की जमकर धुनाई कर दी । मौके पर मौजूुद लोगो मे कुछ प्रबुद्धजनो ने इश्कबाजी करने वाले युवक को उक्त छात्रा से  राखी बंधवाकर तथा सॉरी दीदी माफ कर दो कहलवाने के बाद छोड़ दिया गया। इस घटना  और उक्त छात्रा के हौसले को लेकर दिन भर चर्चा का माहौल गर्म रहा ।



(अवधेश कुमार शर्मा)
 


रोहतास में इनामी नक्सली का आत्मसमर्पण


बिहार के रोहतास जिले के नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सोन-गंगा-विंध्याचल कमेटी के स्वयंभू जोनल कमांडर एवं इनामी नक्सली अभय यादव ने रविवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने सोमवार को बताया कि अभय के खिलाफ रोहतास जिले के विभिन्न थानों में 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उस पर वन प्रमंडल पदाधिकारी की हत्या, बघौला थाना भवन पर नक्सली हमला, वन क्षेत्र पदाधिकारी की हत्या जैसे संगीन आरोप हैं। पुलिस अभय को कई वर्षो से तलाश रही थी, लेकिन वह छुपा रहा। बिहार सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

महाराज के मुताबिक अभय ने कई जिंदा कारतूसों सहित एक इंसास राइफल भी समर्पित कर दी है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण के समय अभय ने बताया कि राज्य के विकास कार्यो से प्रभावित होकर वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहता है। उस पर उत्तर प्रदेश में भी कई मामले दर्ज हैं।



RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू


राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पटना में शुरू हो गई। इसका उद्घाटन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने किया। बैठक में भाग ले रहे राजद के महासचिव एवं सांसद रामकृपाल यादव ने आईएएनएस को बताया कि बैठक में पार्टी अपनी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप देगी। साथ ही पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी। राज्य में कानून व्यवस्था की हालत में गिरावट का आरोप लगाते हुए रामकृपाल ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन किसी न किसी व्यवसायी की हत्या हो रही है और पुलिस उन पर जुल्म कर रही है। बैठक में राजनीतिक, आर्थिक संबंधी प्रस्तावों के अलावे अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा, दलित और किसान से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। 

बैठक में 17 प्रदेशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें राष्ट्रपति चुनाव और अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की भी सम्भावना है। साथ ही संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी बातचीत होगी। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, राज्यों के प्रतिनिधि सहित विशेष आमंत्रित सदस्य भाग ले रहे हैं।

जारी है बिहार में व्यवसायियों की ह्त्या


बिहार के गोपालंगज जिले में शनिवार को हुए एक शराब व्यवसायी की हत्या के मामले को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि रविवार की रात जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक शराब की दुकान के सेल्समैन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार थावे रेलवे स्टेशन के सामने जगदीश प्रसाद की शराब दुकान में सुनील कुमार सोनी काम करता था। रविवार की रात भी वह काम पर था, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार की सुबह उसका शव दुकान से बरामद किया। उसके सीने में गोली मारी गई थी। 

सुनील नगर थाना के पुराना चौक मुहल्ले का निवासी था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन जारी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात गोपालगंज के हथुआ बाजार में शराब व्यवसायी अनिल कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  साह के परिजनों ने इस मामले में कुचायकोट से सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पु पांडेय, उनकी भाभी एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उर्मिला पांडेय, बहनोई जलेश्वर पांडेय, विधायक के पिता रामाशीष पांडेय सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

रविवार, 27 मई 2012

आज की नरकटियागंज खबर....


छात्र जद यू0 कार्यकर्ताओं ने शैक्षणिक कुव्यवस्था को लेकर कुलपति का किया विरोध
टी0पी0 वर्मा कॉलेज में समारोह के दौरान की जमकर नारेबाजी व 9 सुत्री मांग पत्र सौंपा

शनिवार को टी0पी0 वर्मा कॉलेज में बी0सी0ए0 लैब का उदघाटन तथा प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे समारोह के दौरान बी0आर0ए0 विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 विमल कुमार को कॉलेज में फैली कुव्यवस्था व शैक्षणिक मुछ्छो को लेकर छात्र जदयु0 के कार्यकर्ताओं के कोपभाजन का शिकार होना पडा। समारोह के दौरान मंच पर ज्यों हीं संबोधित करने के लिये कुलपति मंच पर पहुंचे तो छात्र जदयु0 के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व शैक्षणिक कुव्यवस्था को लेकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि मौके पर मौजुद बाल्मिकी नगर सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो, शिकारपुर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह सहित अन्य लोगों सार्थक पहल पर छात्र शांत हुये। छात्र जदयु0 के प्रदेश उपाध्यक्ष मनौवर आलम, जिला उपाध्यक्ष डा0 सागर श्रीवास्तव, जिला प्रधान महासचिव शहनवाज रिजवान, जिला सचिव रविकेश गौरव, प्रखण्ड अध्यक्ष अमित बनर्जी, सोनु गुप्ता, नदीम अख्तर, भोला जायसवाल सहित अन्य छात्र जदयु0 के कार्यकर्ताओं ने कुलपति डा0 कुमार को आवेदन देते हुये छात्र संघ का चुनाव अविलम्ब कराने, शैक्षणिक कैलेण्डर को लागु करने, टी0पी0 वर्मा कॉलेज में एम0ए0 की पढाई शुरू कराने, कॉलेज के प्रचार्य डा0 रामप्रताप नीरज के हमेशा कॉलेज से गायब रहने तथा इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर प्रचार्य श्री नीरज का स्थानान्तरण अविलम्ब करने, कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरूस्त करने सहित एम0जे0के0 कॉलेज बेतिया में रिमेडियल कोचिंग, पुस्तकालय भवन, प्रयोगशाला आदि कार्यो में हुये 40 लाख रूपये के गबन मामले की जांच कर कार्रवाई करने सहित 9 सुत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा। 


मतस्वजीवी सहयोग समिति चुनाव 3 जून को
मतस्वजीवी सहयोग समिति चुनाव के लिये कुल 40 प्रत्याशीयों ने नामांकन किया है तथा नारमांकन करने वाले सभी प्रत्याशीयों के नामांकन पत्र वैध घोषित कर दिया गया है। साथ हीं सभी प्रत्याशीयों का चुनाव चिन्ह जिला से आवंटित होकर प्रखण्ड मुख्यालय को प्राप्त हो चुका है। इसकी जानकारी देते हुये बीडीओ बी बी निराला ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये 5, मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिये 10 तथा कार्यकारणी सदस्य के लिये कुल 25 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनावी मैदान में कुल 40 प्रत्याशी शामिल है। उन्होने बताया कि चुनाव कार्य 3 जुन को प्रखण्ड कार्यालय परिसर  में हीं कराया जायेगा तथा निष्पक्ष व शोतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिये कडी सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी।


भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपने हीं पार्टी के लोगों के कारण मिली शिकस्त
भारतीय जनता पार्टी मे दो फाड़ होने की संभावना प्रबल
नगर परिषद के चुनावी मैदान में अपने पार्टी के हीं समर्पित कार्यकर्ताओं को शिकस्त देने का खेल भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खेला। जिस कारण वर्षो से भाजपा के लिये समर्पित कार्यकर्ता नप चुनाव में अपने हीं पार्टी के लोगों की वजह से मिली हार को लेकर काफी सशंकित है। अगर जानकारों की माने तो हमेशा भाजपा के लिये समर्पित रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता सह प्रखण्ड बीस सुत्री सदस्य राजेश जायसवाल ने नप चुनाव में वार्ड सं0 1 से अपनी मां राजकली देवी को चुनावी दंगल में उतारा था लेकिन उनको पराजित करने के लिये कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि वार्ड सं0 1 से जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सुनिल कुमार भी भाजपा समर्थित बताये जाते है। वहीं वार्ड सं0 2 में भी कुछ ऐसा हीं नजारा दिखा जहां भाजपा की नगर उपाध्यक्ष राधा कुशवाहा पूरे दमखम के साथ वार्ड सं0 2 से चुनावी मैदान में कुद पडी थी लेकिन उनको पराजित करने तथा रिंकु देवी को जितानेे की दिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी और हुआ ऐसा भी। राधा कुशवाहा को पराजित कर रिंकु देवी को जीत दिलाने मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभायी। वहीं वर्षो से भाजपा के लिये समर्पित रहने वाले वार्ड सं0 13 के प्रत्याशी कृष्णा शुक्ल को पराजित करने की दिशा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का खेल खुलकर देखा गया तथा उक्त वार्ड से अखिलेश राज को जीत दिलाने का कार्य भाजपाईयों ने किया। वार्ड सं0 16 में भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता असर्फी प्रसाद की पत्नी प्रत्याशी ललिता देवी के विरोध में कुछ भाजपाईयों ने घरभरन देवी उर्फ रामावती देवी को चुनाव जिताने की दिशा मंे भरपुर कोशिश की लेकिन वार्ड सं0 16 से असर्फी प्रसाद अपनी पत्नी ललिता देवी को जिताने में सफल रहे। सबसे मजे की बात यह है कि वर्षो से भाजपा के लिये समर्पित रहने वाले कुल 3 लोगों को अपने हीं पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध के वजह से हार का सामना करना पडा और भाजपाईयों के बीच कलह खूल कर सामने आने लगी है तथा नप सभापति व उप सभापति चुनाव के बाद भाजपा में दो फाड़ होने की संभवना प्रबल हो गयी है। 

स्थानीय टीपी वर्मा कॉलेज के वरीय प्रध्यापक डॉ.सफल कुमार मिश्र काफी प्रगतिशील व्यक्तित्व के धनी है । उन्होने कई रिसर्च किये है ,उनके आलेख वैज्ञानिक पत्रो में प्रकाशित हो चुके है,इधर उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर पायी जाने वाली मच्छलियो के संबंध में भी उन्होने एक आलेख लिखा और उसे एक किताब का रूप दे दिया । जिसका विमोचन कुलपति बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर डॉ.विमल कुमार ने नरकटियागंज टी.पी.वर्मा कॉलेज के बीसीए कम्पयुटर लैब के उद्घाटन सह प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान किया। उन्होने कहा कि “हिल स्ट्रीम फीसेज एलांग दी इण्डो नेपाल बॉर्डर “नामक पुस्तक डॉ.सफल कुमार मिश्र ने लिखा है उनका प्रयास सराहनीय है ,ंयह पुस्तक मत्स्य वर्गीकरण विज्ञान के क्षेत्र में एक उपलब्धि है।भारत नेपाल सीमा के पहाड़ी झरनो के कुल 6 गण की 12 कुल और 30 वंश की 46 मत्स्य प्रजातियो की चर्चा की गयी है । बिहार मत्स्यकी की मच्छलियो की प्रजाति का जो वर्णन किया गया है उसमें 9 नयी प्रजाति की खोज की गयी है । डॉ.सफल कुमार मिश्र की यह पुस्तक मत्स्य और मत्स्यिकी के क्षेत्र में एक बडी उपलब्धि हो साबित होगी। इस पुस्तक का प्रकाशन मित्तल प्रकाशन नयी दिल्ली ने किया है । 

शहर के उच्च विद्यालय प्रांगण मे रविवार को छात्र जद यु कार्यकर्ताओं की बैठक अमित बनर्जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ,बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद छात्र जद यु के प्रदेश अध्यक्ष मनौवर आलम  ने कहा कि केन्द्र की युपीए सरकार उद्योगपतियो ,पूुजीपतियो व मुनाफाखोरो की सरकार है ,उसकी गलत नीतियो के कारण ही देश मे बेतहाशा महंगायी बढ रही है, जिसका असर आम लोगो के जनजीवन पर पड रहा है । बढती महंगाई के खिलाफ 31 मई 2012 को आयोजित राष्ट्रव्यापी बन्दी को सफल बनाने के लिए श्री आलम ने छात्रो सहित आम लोगो से बढ चढ कर हिस्सा लेने की अपील की । उन्होने छात्र जद यु की कमीटि के विस्तार करने ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओ को पंचायत स्तर पर पहंुचाने को संकल्प कार्यकर्ताओ ने लिया । बैठक के दौरान जिला प्रधान महासचिव शाहनवाज रिजवान डॉ. सागर श्रीवास्तव ,नदीम अख्तर ,रवि कुशवाहा,गुडडू सोनी ,सुजीत कुमार यादव, ,प्रदीप कुमार समेत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


(अवधेश कुमार शर्मा)

बिहार में महिलाओं को पैक्स में भी आरक्षण.


 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायत निकायों और नगर निकायों के बाद सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) में भी आरक्षण देने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि इसमें कुछ कठिनाई है, जिसे दूर कर लिया जायेगा.

सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए कदम बढ़ा चुकी हैं. महिलाओं में जागृति लाने एवं सशक्तीकरण व शिक्षित करने के लिए सरकार ने माहौल बनाया, इसके लिए हरसंभव आर्थिक सहायता दी गई. सरकार का काम माहौल बनाना और उचित सहायता पहुंचाना है. सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ी है, भागीदारी भी बढ़ेगी.

मुख्यमंत्री शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रथम महिला सहकारिता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष बराबर हैं. इसी के मद्देनजर पंचायत और स्थानीय निकायों में आधी सीटें आरक्षित की गयी हैं. सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बहुत ही कम थी. पैक्स में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता शुल्क में छूट दी गयी. सहकारिता में नियम है कि परिवार का कोई एक व्यक्ति ही प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति का सदस्य हो सकता है. इसके कारण महिला सदस्य नहीं बन पाती हैं. इसी  के मद्देनजर महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. कई जगह मुखिया पति (एमपी) एवं सरपंच पति (एसपी) निर्वाचित महिला मुखिया एवं सरपंच मुखिया के साथ बैठक में भाग लेते हैं, उन्हें अब अपनी मुखिया पत्नी एवं सरपंच पत्नी के साथ बैठक में भाग नहीं लेना चाहिये. अब अगर मुखिया पति और सरपंच पति बैठक में भाग लेते हुये पकड़े जायेंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि महिला प्रतिनिधि अपने कार्य को सही ढंग से करती है और समझती है.

लोगों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागृति आई है. महिलाएं शिक्षित होंगी तो जेण्डर गैप मिटेगा. इसलिए सरकार महिलाओं को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान दे रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षर आंचल योजना के माध्यम से महिला साक्षरता की दर में वृद्धि हुई है. इसके लिए बिहार को प्रथम पुरस्कार मिला है. उन्होंने कहा कि साक्षर भारत योजना से सभी को साक्षर नहीं किया जा सकता है. इसलिए राज्य सरकार अपने बल पर महादलित परिवार की महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए योजना चलायेगी.

उत्पादक कार्य में महिलाएं शुरू से ही लगी हुई हैं, लेकिन उनके श्रम के योगदान की गिनती नहीं होती है. अब महिलाओं के श्रम की भी गिनती होगी. उन्होंने कहा कि गांव की स्वयं सहायता समूह और पीडीएस की दुकान चलाने वाली महिलाएं बैंक के नियम को भी जानती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सात जिलों में जीविका चल रही है. इसे केंद्र सरकार ने आजीविका के नाम से पूरे देश में चलाने का निर्णय लिया है. आजीविका प्रदेश के सभी प्रखंडों में चलायी जायेगी. सम्मेलन में कैमूर की उर्मिला ने बैंकों की शिकायत करते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह को बैंकों द्वारा 2.5 लाख रुपये ऋण का प्रावधान है. इसमें 1.25 लाख रुपये बैंक ऋण देता है और 1.25 लाख रुपये सरकार अनुदान देती है. परंतु बैंक ने स्वयं सहायता समूह को मात्र 1.25 लाख रुपये ऋण के रूप में उपलब्ध कराया और 2.5 लाख रुपये का ब्याज लेने लगा.

मुख्यमंत्री ने  कहा कि प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पहले कुछ लोगों के हाथ की वस्तु बनकर रह गयी थी. चुनाव कराकर इसमें सुधार लाया गया. धान अधिप्राप्ति में पैक्सों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. पहली बार 17 लाख से अधिक मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति पैक्सों के माध्यम से की गयी है. अब प्रत्येक साल धान और गेहूं की अधिप्राप्ति पैक्स के माध्यम से होगी. इससे पैक्सों की आमदनी भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जन वितरण पण्राली की दुकान पैक्स को भी दिया जायेगा.

पैक्स की महिलाएं सभी कार्य करने में करने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अंदर की शक्ति को पहचानें. महिलाएं पंचायत नगर निकाय एवं पैक्स में 50 प्रतिशत से अधिक निर्वाचित होकर आई हैं. पूरे समाज का माहैाल एवं वातावरण बदला है. महिलाएं बेटी को शिक्षित करने पर ज्यादा ध्यान दें तभी राज्य आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2012 के अवसर पर महिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर सहकारिता विभाग ने किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 फीसदी बीमारियां खुले में शौच करने से होती है. बीपीएल परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि उपलब्ध करायी जाती है. सरकार 65 लाख एपीएल परिवारों को भी शौचालय निर्माण के लिए सहायता दे रही है. इसके लिए लोहिया स्वच्छता योजना की शुरुआत की गयी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पैक्सों और स्वयं सहायता समूह को पीडीएस दुकान देने का निर्णय लिया है. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है. हमारी सरकार ने पंचायत और नगर निकायों में 50 फीसदी सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देने का कार्य किया. इसका अब पूरा देश अनुकरण कर रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्राथमिक कृषि सहयोग समितियों के 90 लाख सदस्य हैं. इनमें महिलाओं की संख्या 15.80 लाख हैं. 263 महिलाएं पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीती हैं जो इस सम्मेलन में शिरकत कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पांच सालों में दस लाख स्वयं सहायता समूह गठित किये जायेंगे. इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी.

सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने के लिए पटना में दिल्ली हाट की तर्ज पर सहकारिता हाट का निर्माण कराया जायेगा. नालंदा और पटना में महिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी. उन्होंने कहा कि चार स्तर पर सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे. धान अधिप्राप्ति में अच्छा कार्य करने वाले पैक्सों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जायेगा. 

बिहार में प्रतिवर्ष एक लाख रोजगार.


श्रम संसाधन विभाग बिहार में प्रतिवर्ष एक लाख बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार देगा. समुद्र पार नियोजन ब्यूरो के माध्यम  से प्रशिक्षित मजदूरों को विदेश भेजा जाएगा. राज्य की हर पंचायत में कौशल विकास केन्द्र की स्थापना होगी. छोटे-बड़े 88 नियोजनों में लगे मजदूरों को लाभ पहुंचाने की योजना पर राज्य सरकार काम कर रही है.

असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत बिहारी प्रवासी मजदूरों की दुर्घटना के फलस्वरूप 180 दिनों के भीतर मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपये, पूर्ण स्थाई अपंगता पर 75 हजार रुपये एवं आंशिक अपंगता पर 37 हजार 500 रुपये का भुगतान देय होगा. ये बातें बिहार के श्रम संसाधन मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को पटना में कही. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हर पंचायत में कौशल विकास केन्द्र खोलने के लिए तत्काल कम से कम 1850 पंचायतों में जगह का चयन कर भेजने की मांग की थी. बिहार सरकार ने कौशल विकास केन्द्र के लिए केन्द्र की मांग से ज्यादा 2245 जगह तय कर केन्द्र को भेजा था, पर केन्द्र ने उसकी स्वीकृति नहीं दी. उन्होंने कहा, रोजगार के लिए विदेश जाने वाले नवयुवकों को बहुत भटकना पड़ता है.

दलालों द्वारा उनका शोषण किया जाता है. पासपोर्ट एवं वीजा से लेकर उन्हें विदेश भेजने के मामले में उन्हें बहुत परेशानी होती है. राज्य सरकार ने मजदूरों को दलालों के चंगुल से बचाने के लिए समुंद्र पार नियोजन ब्यूरो की स्थापना की है. नियोजन ब्यूरो द्वारा मजदूरों का पासपोर्ट  एवं वीजा से लेकर विदेश भेजने तक का कार्य किया जाएगा. अब मजदूरों को विदेश जाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या 30 थी जो बढ़कर अब 59 हो गयी है. इसी प्रकार गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या 50 थी जो बढ़कर 455 हो गयी है. अब बिहार में बेरोजगारों के लिए जिला स्तर पर नियोजन एवं प्रशिक्षण मेला लगेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विगत 6 वर्षो के दौरान भौतिक एवं संरचनात्मक विकास के साथ श्रमिकों की अधिकारिता के संरक्षण एवं उनकी सामाजिक सुरक्षा तथा युवा बेरोजगारी उन्मूलन की दिशा में जो क्रान्तिकारी कदम उठाये हैं, उनका लाभ बिहार में असंगठित क्षेत्र में नियोजित 97 प्रतिशत के साथ समस्त श्रम बल को मिल रहा है.