गंगा सागर के मकर संक्रांति मेले में भगदड़ मचने से सात की जान गई !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 जनवरी 2010

गंगा सागर के मकर संक्रांति मेले में भगदड़ मचने से सात की जान गई !!

वृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में मकर सक्रांति मेले के दौरान भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में एक बच्चा और छह महिला शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार भगदड़ उस वक्त मची जब लोग नाव पर चढ़ रहे थे। उसी दौरान एक बुजुर्ग महिला लाइन तोड़ कर नाव में चढ़ने का प्रयास करने लगी। उस वक्त वहां लगा बाड़ टूट गया। यह बाड़ नाव तक जाने के रास्ते के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगा था।

पिछले वर्ष भी इसी मेले के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी। गंगासागर का हिंदू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है।

कोई टिप्पणी नहीं: