मैसूर और मुंबई न्यूयार्क , टाइम्स के ३१ दर्शनीय स्थलों की सूची में !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 जनवरी 2010

मैसूर और मुंबई न्यूयार्क , टाइम्स के ३१ दर्शनीय स्थलों की सूची में !!


महलों के लिए पहचाने जाने वाले मैसूर ने अपने योग केंद्रों की बदौलत न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा इस साल के लिए तैयार दुनिया के 31 दर्शनीय स्थलों की सूची में चौथा क्रम हासिल किया है। मुंबई को 13वां स्थान मिला है। तीन दशकों के संघर्ष के बाद शांति कायम होने पर श्रीलंका को शीर्ष पर रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक योग के क्षेत्र में मैसूर ने जबर्दस्त तरक्की की है और यहां हर किसी की जरूरत के मुताबिक उपचार मौजूद हैं। मैसूर के बाद मुंबई दूसरा सबसे दर्शनीय स्थल है। सूची में अर्जेंटीना की पेटागोनिया वाइन कंट्री दूसरे और दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल दूसरे क्रम पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: