भारत और नेपाल सीमापार अपराध और आतंकवाद रोकने पर सहमत !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 जनवरी 2010

भारत और नेपाल सीमापार अपराध और आतंकवाद रोकने पर सहमत !!

भारत और नेपाल दोनों जाली नोट और मानव तस्करी जैसे सीमा पार अपराधों के अलावा आतंकवाद को रोकने की दिशा में संयुक्त प्रयास करने पर सहमत हुए हैं।

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अपनी तीन दिवसीय नेपाल यात्रा की समाप्ति पर कहा कि मैंने नेपाल के अधिकारियों को बता दिया है कि उनकी जमीन का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जिसमें जाली नोट और मादक पदार्थों की तस्करी भी शामिल है। हम चाहते हैं कि नेपाल सरकार ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाए।

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति राम बरन यादव, प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री सुजाता कोईराला से मिलने वाले कृष्णा ने कहा कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि उनकी धरती का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा हमारा ध्यान उनके सहयोग की ओर है। कृष्णा की यात्रा की समाप्ति पर जारी हुए एक संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि कृष्णा और सुजाता के बीच दोनों देशों की सुरक्षा चिंताओं के बारे में चर्चा हुई और दोनों इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद और चरमपंथ दोनों पक्षों के लिए खतरा है।

कृष्णा ने कहा वह इस समस्या के समाधान के लिए करीबी सहयोग करने पर तैयार हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: