सहस्त्राब्दी का सबसे लम्बी अवधि का सूर्यग्रहण !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 जनवरी 2010

सहस्त्राब्दी का सबसे लम्बी अवधि का सूर्यग्रहण !!

पंद्रह जनवरी यानी अमावस्या के दिन लगने वाले कंकणाकृति खंडग्रास सूर्यग्रहण सहस्राब्दि (आगामी एक हजार साल) का सबसे लंबी अवधि का सूर्यग्रहण होगा। इसकी अवधि तीन घंटे 38 मिनट होगी। उधर, खगोलविदों के मुताबिक देश में इस दशक में कोई सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा। पिछली जुलाई में सदी की सबसे लंबी अवधि का खग्रास सूर्यग्रहण था।


कंकणाकृति ग्रहण दक्षिण भारत के केरल व तमिलनाडु के कई हिस्सों वेराकुलम, रामेश्वरम, तिरुवनंतपुरम में साफ दिखाई देगा। उधर देश के 99 फीसदी हिस्सों में खंडग्रास दिखाई देगा। इसके अलावा मध्य अफ्रीका, हिंद महासागर, पूर्वी एशिया में ग्रहण कंकणाकृति होगा जबकि पूर्वी यूरोप, अफ्रीका के अधिकतर हिस्सों, एशिया व इंडोनेशिया में खंडग्रास सूर्यग्रहण लगेगा।


खगोलविद दिव्य दर्शन पुरोहित के मुताबिक, पृथ्वी के घूमने की वजह से एक साथ लगने वाले खग्रास व कंकणाकृति ग्रहण को ‘हाइब्रिड’ ग्रहण के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा ग्रहण 2005 में देखने को मिला था और अगला 2013 में लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

शुरुआत: सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर ।
सर्वाधिक ढंका रहेगा: दोपहर एक बजकर 22 मिनट और 59 सेकंड के दौरान।
समापन: दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर।
(कुल अवधि तीन घंटा 38 मिनट)

3 टिप्‍पणियां:

डॉ. मनोज मिश्र ने कहा…

dhnyavaad,achhee jaankaaree.

Udan Tashtari ने कहा…

आभार जानकारी का!!

रंजू भाटिया ने कहा…

शुक्रिया इस जानकारी के लिए