लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर मात्र परिजन और करीबी ही उनके समाधिस्थल पर मौजूद !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 जनवरी 2010

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर मात्र परिजन और करीबी ही उनके समाधिस्थल पर मौजूद !!

पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 44 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को यूपीए सरकार की ओर से कोई भी मंत्री उनके समाधिस्थल विजयघाट पर श्रद्धासुमन चढ़ाने नहीं पहुंचा। इस मौके पर शास्त्री जी के परिजन और उनके कुछ करीबी लोग विजयघाट पर मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री के करीबियों ने केंद्र के किसी नुमांइदे के समाधिस्थल पर नहीं पहुंचने पर हैरत जताते हुए इसे अपमानजनक बताया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मौका है कि सरकार की ओर से ऐसा उपेक्षा भरा रवैया अपनाया गया है। अमूमन प्रधानमंत्री के व्यस्त होने पर सरकार की ओर से कोई न कोई मंत्री सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। शास्त्री जी कांग्रेस के 125 साल पूरे होने के मौके पर उन नेताओं की सूची में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने प्रेरणा के रूप में याद करने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है।

2 टिप्‍पणियां:

निर्झर'नीर ने कहा…

उपेक्षा की इंतिहा है ये और हमारी बदकिस्मती की जो पूज्यनीय है उन्हें कोई याद नहीं करता ..अफसोश

संजय बेंगाणी ने कहा…

क्या शास्त्रीजी नेहरू खानदान में पैदा हुए थे? नहीं तो फिर ऐसे आँसू मत बहाओ.