स्टेट बैंक में भारी भर्ती, 27000 पदों पर होगी बहाली ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 जनवरी 2010

स्टेट बैंक में भारी भर्ती, 27000 पदों पर होगी बहाली !


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने इस साल करीब 27,000 कर्मचारियों की बहाल की योजना बनाई है।

एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक और समूह कार्यकारी अधिकारी अनूप बनर्जी ने बैंकॉन सम्मेलन के मौके पर कहा कि इस साल बैंक ने लिपिक के पद पर 20,000-22,000 और प्रोबेशनरी अधिकारी के स्तर पर 5,500 नियुक्तियां करने की योजना बनाई है।

बनर्जी ने कहा कि ग्रामीण परिचालन पर ध्यान देने की रणनीति के तहत एसबीआई ने ग्रामीण इलाकों में 2,000 प्रोबेशनरी अधिकारी नियुक्त करेगी।

उन्होंने कहा कि बैंक ने ग्रामीण क्षेत्र में विशेष प्रोबेशनरी अधिकारियों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। इस 5,500 अधिकारियों में से 2,000 को ग्रामीण क्षेत्र में नियुक्त किया जाएगा। ये अधिकारी कम से कम अगले 10 साल तक ग्रामीण विपणन के क्षेत्र में काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: