प्रथम चरण में 31 नामाकन रद्द. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2010

प्रथम चरण में 31 नामाकन रद्द.

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण अंतर्गत 47 विधानसभा क्षेत्र जहां आगामी 21 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए भरे गए 711 नामांकन पत्रों में से 31 को जांच के दौरान तकनीकी तौर रद्द कर दिया गया है।
बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अंशुमाली ने बताया कि राज्य के 47 विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 21 अक्टूबर को मतदान संपन्न
होना है। वहां भरे गए 711 नामांकन पत्रों में से 31 को जांच के दौरान तकनीकी तौर पर रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए भरे गए पर्चो में से 680 वैध पाए गए हैं।
अंशुमाली ने बताया कि इन 47 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी की अंतिम तारीख सात अक्टूबर निर्धारित की गई है।
प्रथम चरण के अंतर्गत उत्तर बिहार और नेपाल तथा पश्चिम बंगाल से सटे बिहार के 47 विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 21 अक्टूबर को मतदान संपन्न
होना है, उनमें हरलाखी, बेनीपटटी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (एससी), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (एससी), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकिहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: