मोहाली में जीत के हीरो रहे वीवीएस लक्ष्मण, चोटिल सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को बेंगलूर में नौ अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए आज घोषित टीम से बाहर रखा गया है।बेंगलूर टेस्ट के लिए भारतीय टीम में गंभीर और इशांत के स्थान पर क्रमशः कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद और सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकात को शामिल किया गया है. हालांकि उम्मीद जतायी जा रही है कि इन नए खिलाडियों को अंतिम एकादश में जगह शायद ही मिले। ओपनर मुरली विजय और केरल एक्सप्रेस शांतकुमारन श्रीसंत चोटिल खिलाड़ियों की जगह भरने के लिए पहले से टीम में मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग, हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन और तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में आराम दिया है। बुधवार को घोषित टीम में इन तीनों खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। साथ ही कालम फर्ग्युसन को टीम में मौका दिया गया है। चयनकर्ताओं ने इस फैसले के पीछे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज को वजह बताया है। सिलेक्टर्स का तर्क है कि ये तीनों महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और प्रतिष्ठित एशेज सीरीज से पहले इन्हें आराम दिया जाना जरूरी है।
पोंटिंग की गैरमौजूदगी में माइकल क्लार्क टीम की अगुवाई करेंगे। वनडे सीरीज के लिए टीम इस प्रकार है- माइकल (कप्तान) क्लार्क, कैमरून व्हाइट, डग बोलिंगर, कैलम फर्ग्यूसन, नाथन हॉरिट्ज, जेम्स होप्स, माइक हसी, शॉन मार्श, क्लिंट मैके, टिम पेन, जेम्स पेटिंसन, स्टीव स्मिथ, माइकल स्टार्क, डेविड वार्नर।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें