मुंबई में गैस रिसाव का अंदेशा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 जनवरी 2011

मुंबई में गैस रिसाव का अंदेशा.


 मुंबई के माहिम, दादर, माटुंगा में गैस रिसाव का अंदेशा जताया जा रहा है. गैस की बदबू वर्ली, शिवाजी पार्क और एंटॉप हिल में भी महसूस की गई है. गैस का अहसास तब हुआ जब लोगों ने आंखों में जलन महसूस की. 
बताया जा रहा है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में गैस रिसाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गैस कहां से लीक हो रही है और कौन सी गैस है इसका अभी पता नहीं चल सका है. हालांकि शुरुआती तौर पर अमोनिया गैस का अंदेशा जताया जा रहा है. प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की टीम को मौके पर रवाना कर दिया है.
बीएमसी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर भेज दी गई है. सूचना मिलते के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. गैस की गंध फैल जाने के बाद से लोगों में दहशत बनी हुई है.  

कोई टिप्पणी नहीं: