स्विट्जरलैंड के पूर्व बैंक कर्मी हिरासत में. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 जनवरी 2011

स्विट्जरलैंड के पूर्व बैंक कर्मी हिरासत में.


स्विटजरलैंड की एक अदालत ने जूलियस बेयर बैंक के एक पूर्व कर्मी को 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है और जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि क्या उसने वास्तव में बैंक की गोपनीय जानकारी विकीलीक्स वेबसाइट को दी थी।

अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या रूडोल्फ एल्मर ने लंदन में गत 17 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को दो डाटा सीडी दे कर स्विटजरलैंड के गुप्त बैंकिंग कानून का उल्लंघन किया। एल्मर ने कहा कि उन सीडी में उन विदेशी लोगों के नाम हैं जिन्होंने कर बचाने के लिए अपना काला धन स्विटजरलैंड के बैंक में जमा कराया है। विकीलीक्स ने कहा है कि वह सीडी की जानकारियों को सार्वजनिक करने से पहले उनका निरीक्षण करेगा। ज्यूरिख की एक अदालत ने एल्मर को गत बुधवार को स्विटजरलैंड के गुप्त बैंकिंग कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया था। अगर वह अगले दो साल में फिर से यह अपराध दोहराता है तो उसे छह हजार से अधिक स्विस फ्रैंक्स का जुर्माना भी देना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: