बाबा रामदेव के आन्दोलन में नेता भी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अप्रैल 2011

बाबा रामदेव के आन्दोलन में नेता भी.


   योग गुरू बाबा रामदेव भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम में सभी राजनीतिक पार्टियों को भी शामिल करेंगे। अन्‍ना हजारे ने जंतर मंतर पर अनशन के दौरान पहुंचे नेताओं को बैरंग लौटा दिया था। उनका कहना था कि वह राजनीतिक नेताओं को अपने आंदोलन से दूर रखेंग। इसके उलट, बाबा रामदेव सभी पार्टियों को बाकायदा चिट्ठी लिख कर अपने अभियान से जुड़ने के लिए कहने वाले हैं।

योग गुरू ने यहां कहा कि जनता के आंदोलन के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए वह सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखेंगे। यहां एक योग शिविर के दौरान उन्‍होंने कहा कि उनके सत्‍याग्रह में अन्‍ना हजारे और दूसरे सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी स्‍वागत होगा।

बाबा रामदेव लखनऊ में 10 मई को अनशन पर बैठेंगे। फिर 4 जून को दिल्ली में उनके समर्थक एक दिन का सत्याग्रह करेंगे। उनका कहना है कि यह भ्रष्‍टाचार के खिलाफ और विदेश से भारतीयों का काला  धन वापस लाने की मुहिम के तहत है। बाबा रामदेव इस बारे में 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपने वाले हैं।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

भ्रष्टाचारियो देश के गददारो सावधान.
तुम्हारा काल बाबा रामदेव आ रहे है.