योग गुरू बाबा रामदेव भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम में सभी राजनीतिक पार्टियों को भी शामिल करेंगे। अन्ना हजारे ने जंतर मंतर पर अनशन के दौरान पहुंचे नेताओं को बैरंग लौटा दिया था। उनका कहना था कि वह राजनीतिक नेताओं को अपने आंदोलन से दूर रखेंग। इसके उलट, बाबा रामदेव सभी पार्टियों को बाकायदा चिट्ठी लिख कर अपने अभियान से जुड़ने के लिए कहने वाले हैं।
योग गुरू ने यहां कहा कि जनता के आंदोलन के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए वह सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखेंगे। यहां एक योग शिविर के दौरान उन्होंने कहा कि उनके सत्याग्रह में अन्ना हजारे और दूसरे सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी स्वागत होगा।
बाबा रामदेव लखनऊ में 10 मई को अनशन पर बैठेंगे। फिर 4 जून को दिल्ली में उनके समर्थक एक दिन का सत्याग्रह करेंगे। उनका कहना है कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ और विदेश से भारतीयों का काला धन वापस लाने की मुहिम के तहत है। बाबा रामदेव इस बारे में 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपने वाले हैं।

1 टिप्पणी:
भ्रष्टाचारियो देश के गददारो सावधान.
तुम्हारा काल बाबा रामदेव आ रहे है.
एक टिप्पणी भेजें