केजी-डी6 से अनुमान से कम गैस उत्पादन के मुद्दे पर डायरेक्टर जनरल ऑफ हाइड्रोकार्बन यानी डीजीएच रिलायंस इंडस्ट्रीज को अगले महीने समन भेजेगा। इस समन में डीजीएच रिलायंस इंडस्ट्रीज से उत्पादन में कमी पर सफाई मांग सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2006 में सरकारी बोली के जरिए केजी-डी6 में उत्पादन का कांट्रैक्ट हासिल किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजी-डी6 पर करीब 9 करोड़ डॉलर से ज्यादा के निवेश से 2012 तक 31 कुओं से 80 एमएमएससीएमडी गैस उत्पादन का दावा किया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक 16 कुओं से 42 एमएमएससीएमडी गैस का उत्पादन कर पाया है जो लक्ष्य से कम है। डीजीएच के मुताबिक वो रिलायंस इंडस्ट्रीज से मई में केजी-डी6 से उत्पादन में कमी के लिए पूछताछ करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें