सत्य साईं बाबा का देहावसान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अप्रैल 2011

सत्य साईं बाबा का देहावसान.


पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे सत्य साईं बाबा की मृत्यु हो गई है। अस्पताल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 7.40 बजे उन्होंने अपना शरीर छोड़ दिया। पुट्टापर्थी के सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया है तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लगभग 6 हजार सुरक्षाकर्मियों को पुट्टापर्थी में तैनात किया गया है। जिस अस्पताल में सत्य साईं भर्ती हैं वहां पर हजारों समर्थकों की भीड़ लगी है।

साईं के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए शाम छह बजे से पुट्टापर्थी के हॉल में रखा जाएगा। भक्तों के दर्शन के लिए दो दिनों तक उनके शरीर को रखा जाएगा। रविवार को अस्पताल की ओर से कोई भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की गई। सुबह ही सत्य साईं बाबा के परिवार वाले तथा नजदीकी रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए थे। 86 वर्षीय साईं बाबा को हृदय और श्वांस संबंधी समस्याओं के बाद 28 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: