मनमोहन सिंह ने कयानी से मुलाकात नहीं की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अप्रैल 2011

मनमोहन सिंह ने कयानी से मुलाकात नहीं की.


प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि डॉ. मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक कयानी से गुप्त मुलाकात की थी। रिपोर्टों में कहा गया था कि मोहाली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गीलानी से मुलाकात से पहले मनमोहन सिंह ने कयानी से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने रविवार को इस तरह की सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया। एक बयान में खरे ने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक ब्रिटिश अखबार के हवाले से यह कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने युसुफ रजा गीलानी से मुलाकात से पहले कयानी से बात की थी। यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है। लंदन के अखबार द टाइम्स ने खबर प्रकाशित की थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच 24 मार्च को मोहाली में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात से पहले मनमोहन सिंह ने क्रिकेट डिपलोमेसी को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष अशफाक परवेज कयानी से भी गुप्त बातचीत की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि मनमोहन सिंह ने एक अनौपचारिक राजदूत को कयानी से संपर्क स्थापित करने के लिए तैनात किया था।अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि मनमोहन और कयानी के बीच इस बातचीत का मकसद पश्चिम देशों को यह भरोसा दिलाना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता सही रास्ते पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: