तलवार दम्पति की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

तलवार दम्पति की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई.

आरुषि हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट आज तलवार दंपती की अपील पर सुनवाई करेगा। इसमें दंपती ने सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी है। फैसले में तलवार दंपती को अभियुक्‍त मानते हुए आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए कहा गया है। 

 सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि जांच के बाद एजेंसी इस नतीजे पर पहुंची है कि आरुषि और हेमराज की हत्या तलवार दंपती के अलावा और कोई नहीं कर सकता। 

 30 दिसंबर 2010 को सीबीआई ने न्यायालय में इस मामले की अंतिम रिपोर्ट पेश करते हुए मामले की जांच बंद करने की अनुमति मांगी थी। अंतिम रिपोर्ट में सीबीआई ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए किसी का भी नाम नहीं लिया था। उस वक्त डॉ. राजेश तलवार और उनकी पत्नी नुपुर तलवार ने कहा था कि सीबीआई के इस कदम से उनका न्याय से विश्वास उठ गया है। अब मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीबीआई सीधे तौर पर तलवार दंपती  को ही हत्याकांड का जिम्मेदार बता रही है।


कोई टिप्पणी नहीं: