सचिन अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अप्रैल 2011

सचिन अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे.


सचिन तेंडुलकर आज आईपीएल का मैच नहीं खेलेंगे और न ही अपना जन्‍मदिन मनाएंगे। सचिन अपने ईष्‍ट सत्‍य साईं बाबा के देहावसान के बाद शोक में डूब गए हैं। आईपीएल में रविवार को हैदराबाद स्‍टेडियम में सचिन की टीम मुंबई इंडियंस का डेक्‍कन चार्जर्स से मुकाबला होना है। रविवार को ही सचिन 38 साल के हुए हैं। सचिन साईं बाबा के परम भक्‍त हैं। 

सचिन शनिवार देर रात परिवार सहित हैदराबाद  पहुंचे थे। रविवार सुबह साईं बाबा के देहावसान की खबर सुनते ही उन्‍हें काफी सदमा लगा। होटल के एक मैनेजर के मुताबिक उन्‍होंने सुबह नाश्‍ता भी नहीं किया और कमरे के बाहर 'डू नॉट डिस्‍टर्ब' का बोर्ड लगा दिया। संभव है कि सत्य साईं के अंतिम दर्शन के लिए सचिन पुट्टपर्थी जाएंगे। शाम 6 बजे से कुलवंत हॉल में साईं की देह भक्‍तों के अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। 

सचिन सत्य साईं के इतने बड़े भक्त हैं कि वह अपने पॉकेट के अलावा किट बैग में भी  हमेशा उनकी तस्वीर रखते हैं। उनके किट बैग में तिरंगा, परिवार और साईं की फोटो हमेशा रहती है। सचिन सत्य साईं की बिगड़ रही सेहत से बेहद दुखी थे और उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया था कि मैं श्री सत्य साईं के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। आप लोग भी मेरे साथ श्री सत्य साईं के ठीक होने के लिए पूजा कीजिए। उन्होंने अपना जन्मदिन भी न मनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: