माधुरी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अप्रैल 2011

माधुरी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल.

देश की अहम जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को लीक करने की आरोपी माधुरी गुप्ता के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी। नौ पन्नों की इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ एफएसएल रिपोर्ट के 575 पन्ने भी संलग्न किए गए हैं, जिसमें माधुरी गुप्ता के कंप्यूटर और चार हार्ड डिस्क से निकले महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी गई है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि माधुरी गुप्ता के खिलाफ जुलाई 2010 में सात सौ पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। उस समय तक माधुरी गुप्ता के कंप्यूटर, सीडी, फ्लॉपी व चार हार्ड डिस्क की एफएसएल रिपोर्ट नहीं आ पाई थी। उस चार्जशीट में माधुरी गुप्ता से हुई पूछताछ के आधार पर हासिल की गई जानकारियों को शामिल किया गया था, लेकिन एफएसएल रिपोर्ट से प्राप्त जानकारियां काफी अहम हैं, जिससे मामले को काफी मजबूती मिलेगी। यही कारण है कि पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट के लिए खास तौर से सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है।

एफएसएल रिपोर्ट में उन ई-मेल के प्रिंट आउट भी शामिल हैं, जो आईएसआई को भेजे गए थे। अधिकतर ई-मेल में माधुरी गुप्ता ने इस्लामाबाद में स्थित भारतीय दूतावास से जुड़ी जानकारियां भेजी हैं, जिनमें वहां तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर, पोस्टिंग आदि ही अदालत में चार्जशीट पेश कर दी गई थी। माधुरी गुप्ता खुफिया जानकारी लीक करने के लिए दो ई-मेल आईडी ((sultanrao@gmail.com, madsmiles@gmail.com) का इस्तेमाल करती थी।

दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि माधुरी गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका पर्सनल कंप्यूटर, चार सीपीयू, 39 सीडी और 21 फ्लॉपी जब्त करने के बाद एफएसएल जांच के लिए भेजी थी। एफएलएल ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट भेजकर यह जानकारी दी है कि इस्लामाबाद में रहने के दौरान माधुरी गुप्ता ने पांच कंप्यूटर इस्तेमाल किए, जिनके माध्यम से उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारतीय अधिकारियों की मीटिंग, उनके ट्रांसफर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं।

माधुरी ने ये ई-मेल अक्टूबर 2008 से मार्च 2010 के बीच मुबाशर रजा राणा व जमशेद को दी थीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23 अप्रैल 2010 को माधुरी गुप्ता गिरफ्तार किया था। वह 2007 से इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थीं, जहां वह जावेद नामक एक पाकिस्तानी पत्रकार के माध्यम से जमशेद व राणा से मिली थीं। पुलिस ने यह भी दावा किया कि माधुरी को जमशेद से प्यार भी हो गया था और वह उससे शादी तक करना चाह रही थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: