दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कार्पोरेट घरानों की महिलाओं से समाज के वंचित तबके के लिए काम करने का आह्वान किया. शीला दीक्षित ने कहा, 'सरकार की ओर से किए जाने वाले कार्यों की कार्पोरेट क्षेत्र द्वारा ‘समाज के लिए’ किए जाने वाले कार्यों से तुलना नहीं की जा सकती है. समाज की बेहतरी में उनका योगदान अपरिहार्य है.’ वह फिक्की महिला संगठन के 27 वें वार्षिक सम्मेलन में बोल रही थीं.
मुख्यमंत्री ने कहा, ' कार्पोरेट क्षेत्र ने खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के क्षेत्रों में भरपूर योगदान दिया है. यह एक उत्साहवर्धक संकेत है. हमारे पास दुनिया के कुछ सबसे धनवान लोग हैं और हमें इसके लिए अपने आप को गौरवान्वित समझना चाहिए.’ उन्होंने कार्पोरेट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुछ महिला हस्तियों को एफएलओ पुरस्कार भी प्रदान किए जिनमें जेपी मॉर्गर एस्सेट मैनेजमेंट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्पना मोरपारिया, आरबीएस बैंक की अध्यक्ष मीरा सान्याल, जमनालाल बजाज फाउंडेशन की निदेशक मृणाल बजाज तथा जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता जिंदल शामिल हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें