कल बिहार में आई तेज आंधी में 13 मरे . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मई 2011

कल बिहार में आई तेज आंधी में 13 मरे .

बिहार के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों में तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और दीवार ढहने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के सिल्हौली गांव में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इधर, प्रखंड के बीडीओ अजय कुमार दास ने गुरुवार को बताया कि मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 15-15 सौ रुपए और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई है।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान शेखपुरा में 4, सहरसा में 3, मधेपुरा में 2 और अररिया में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड के कोल्हुआ गांव में सोनू मंडल की तथा गिद्घा गांव में रूबी देवी की मौत बिजली गिरने से हो गई।

शेखपुरा में एक मकान की दीवार ढहने से 7 साल के दिलीप और 4 साल की नेहा की मौत हो गई तो कोरमा थाना के पुरैना गांव में 50 साल की गिरिजा देवी की मौत आंधी की चपेट में आने से हो गई जबकि एक मकान पर बिजली गिरने से बेबी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में दो लेग घायल भी हुए हैं। शेखपुरा के डीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: