अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस-कान ने इस्तीफा दे दिया है। उन पर न्यू यॉर्क की एक होटल कर्मी के साथ बलात्कार की कोशिश करने का आरोप है। आईएमएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार कान ने स्तीफा पात्र में लिखा है, 'मैं खुद पर लगाए गए आरोपों का कड़े शब्दों में खण्डन करता हूं।'
कान ने कहा, 'मैं इस संस्था की हिफाजत करना चाहता हूं जिसे मैंने सम्मान और समर्पण के साथ सेवाएं दीं। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए मैं खासतौर पर अपनी पूरी क्षमता, समय और ऊर्जा लगाना चाहता हूं।'
आईएमएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए एमडी के चयन की निदेशक मंडल की प्रक्रिया के बारे में आईएमएफ निकट भविष्य में जानकारी देगा। तब तक जॉन लिप्सकी कार्यकारी एमडी बने रहेंगे। कान एक महिला होटलकर्मी के आरोपों के बाद से अमेरिका की एक जेल में बंद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें