विक्रम पंडित को रिटेंशन अवार्ड. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मई 2011

विक्रम पंडित को रिटेंशन अवार्ड.


 दुनिया की दिग्गज फायनेंशियल कंपनी सिटी ग्रुप के सीईओ विक्रम पंडित को कंपनी ने मालामाल कर दिया है। दरअसल सिटीग्रुप ने कंपनी को संकट से उबारकर मुनाफे में पहुंचाने के लिए पंडित को 1.6 करोड़ डॉलर बतौर रिटेंशन अवार्ड देने का ऐलान किया है।

 साल 2009 से ही विक्रम पंडित सिटीग्रुप से सांकेतिक वेतन के तौर पर मात्र एक डॉलर लेते रहे हैं। न्यूयार्क स्थित सिटीग्रुप ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी सूचना में बताया कि अगर कंपनी निश्चित निष्पादन लक्ष्यों को पूरा करती है तो पंडित को तीन वर्ष का रिटेंशन अवार्ड दिया जाएगा।

सिटीग्रुप के निदेशक मंडल के चेयरमैन रिचर्ड पारसंस ने कहा कि विक्रम ने वैश्विक आर्थिक संकट की शुरुआत में बोर्ड में आकर उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके नेतृत्व में मैनेजमेंट की टीम ने सिटी को संकट से उबारा और कंपनी फिर से लाभ में आई।

कोई टिप्पणी नहीं: