डेवी के वारंट की अवधि समाप्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मई 2011

डेवी के वारंट की अवधि समाप्त.


  पाकिस्तान को सौंपी गई मोस्ट वांटेड की सूची में हुई गलती के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक और बड़ी चूक सामने आई है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियार गिराने के मुख्य आरोपी किम डेवी के प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई की एक टीम 16 मई को कोपेनहेगन पहुंची है, जहां की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है.

बताया जा रहा है कि सीबीआई के पास डेवी की गिरफ्तारी के लिए जो वारंट है उसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है. वारंट की अवधि तीन जनवरी को खत्म हो चुकी है. इसके चलते प्रत्यर्पण की कोशिश को धक्का लग सकता है. 

 डेवी के प्रत्यपर्ण के लिए सीबीआई की दो सदस्यीय टीम कोपेनहेगन भेजी गई है.
डेवी ने यह दावा किया था कि भारत की केन्द्र सरकार में मौजूद लोगों के इशारे पर ही पुरुलिया में हथियार गिराए गए थे. साथ ही इस काम में उनको ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का सहयोग प्राप्त था.  पाकिस्तान को सौंपी गई 50 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में भी ऐसी ही चूक का मामला सामने आया था और गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने सूची में वजहुल कमर खान के नाम पर हुई गलती स्वीकार कर ली थी.

कोई टिप्पणी नहीं: