बनारस से कांग्रेस का यू पी चुनावी बिगुल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 मई 2011

बनारस से कांग्रेस का यू पी चुनावी बिगुल.

वाराणसी में बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शुरू हो गया। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने ध्वजारोहण कर इसकी औपचारिक शुरुआत की। नदेसर में हो रहे अधिवेशन के पहले दिन उद्घाटन सत्र को राहुल गांधी को सम्बोधित करना था लेकिन अधिवेशन की शुरुआत कर उन्होंने कहा, 'मैं यहां सुनने आया हूं। इसलिए पहले सबकी बात सुनूंगा और फिर शाम में अपने विचार रखूंगा।' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को अधिवेशन के समापन सत्र को सम्बोधित करेंगी। बाद में सोनिया गांधी बेनियाबाग में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

इस बीच जल संसाधन व अल्पसंख्यक मामलों के केंदीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा,'हाल में बीएसपी के कुछ विधायकों को उनके कृत्यों के लिए उम्रकैद की सजा दी गई है। अब जनता की बारी है। बीएसपी सरकार को जनता उम्रकैद की सजा देगी ताकि वह कभी हमारे सामने खड़ी न होने पाए।' कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मायावती दलित मुख्यमंत्री हैं लेकिन दलितों की हालत में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में ही खराब है। माया सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को जमीन आवंटित कर रही हैं। स्थिति यह है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोई गरीब जमीन खरीदना भी चाहे तो नहीं खरीद सकेगा।'

कोई टिप्पणी नहीं: