क्रोन्ये को मरणोपरांत सम्मान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 मई 2011

क्रोन्ये को मरणोपरांत सम्मान.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हंसी क्रोन्ये को उनकी मौत के एक दशक बाद सम्मानित किया जाएगा। क्रोन्ये की 2002 में रहस्यमय हालात में एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे दो साल पहले उन्होंने मैच फिक्सिंग में लिप्त होने की बात कबूल करके विश्व क्रिकेट को झकझोर दिया था।

कला और संस्कृति मंत्री पॉल माशटिले चार जून को यहां सियाबखुम्बुला पुरस्कार प्रदान करेंगे जो दक्षिण अफ्रीका के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को दिया जाता है। आईसीसी से आजीवन प्रतिबंध झेलने के बावजूद क्रोन्ये लोगों के चहेते बने रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: