गृह सचिव जी़ क़े पिल्लै ने मंगलवार को कहा कि उनका मंत्रालय पाकिस्तान को सौंपे गये 50 सर्वाधिक वांछित भगोड़े की सूची में गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेता है। उन्होंने कहा कि "जिम्मेदारी से बचने की कोई बात नहीं है न ही कोई मुंबई पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा। अगर कोई जिम्मेदारी है तो वह गृह मंत्रालय की है। मेरा मानना है कि इसके लिए मुंबई पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। रिकॉर्डों को देखकर कल हम पुष्टि करेंगे।"
पिल्लै ने कहा कि मेरा मानना है कि गृह मंत्रालय में से किसी ने मुंबई पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहराया। इसके लिये गृह मंत्रालय जिम्मेदारी ले रहा है, इसलिए मुंबई पुलिस को आश्वस्त रहना चाहिए कि इसके लिये उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा रहा। उन्होंने कहा, उन्होंने रिकॉर्ड को नहीं देखा है। वह सिर्फ कयास लगा सकते हैं कि जब मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया होगा तो रेड कॉर्नर नोटिस का नवीनीकरण नहीं किया गया होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें