अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित, बिहार के सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार रामाधार ने अपना इस्तीफा गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया।
रामाधार सिंह ने इस्तीफा विपक्षी राजद की इस मांग के मद्देनजर दिया है कि मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए। रामाधार सिंह पर 1992 में औरंगाबाद में सांप्रदायिक भाषण देने का आरोप है। मई 1995 में एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें