मानवाधिकार आयोग भट्टा पारसौल जाएगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 मई 2011

मानवाधिकार आयोग भट्टा पारसौल जाएगा.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के भट्टा पारसौल में पुलिस और किसानों के बीच हुए संघर्ष से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके का जायजा लेने के लिए अपना एक दल जल्द ही वहां भेजने का निर्णय लिया है।

मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि भट्टा परसौल में किसानों के खिलाफ की गई हिंसा की शिकायतें और मीडिया में आई रिपोर्टें दुखद हैं। पुलिस और किसानों के बीच हुए संघर्ष में लोगों की जानें गई हैं और सरकारी ड्यूटी कर रहे अधिकारियों सहित कई लोग घायल भी हुए हैं। आयोग ने कहा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने इस मामले में मौके का जायजा लेने के लिए अपना एक जांच दल वहां भेजने का निर्णय लिया है।

आयोग ने कहा है कि उसे मिली कई शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने भूमि के अधिग्रहण के एवज में अधिक मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को बेरहमी से पीटा है। शिकायतों में पुलिसकर्मियों पर पथराव और पुलिसकर्मियों द्वारा किसानों के घरों में घुसकर ज्यादती, महिलाओं के साथ र्दुव्‍यवहार और फसलों में आग लगाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच फायरिंग की भी बात आयोग तक पहुंचाई गई है।


कोई टिप्पणी नहीं: