राही ने किया ओलम्पिक में एक स्थान पक्का. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मई 2011

राही ने किया ओलम्पिक में एक स्थान पक्का.

राही सर्नोबत अगले साल होने वाले लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली छठी भारतीय निशानेबाज हो गई। उसने अमेरिका में चल रहे आईएसएसएफ विश्वकप में 25 मीटर पिस्टल वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही 21 वर्षीय राही ने लंदन ओलंपिक में कोटा स्थान भी हासिल कर लिया है।

छठा विश्वकप खेल रही राही प्रारंभिक दौर में आठवें स्थान पर थी लेकिन फाइनल में उसने शानदार प्रदर्शन किया। उसका प्रारंभिक दौर में स्कोर 582 था लेकिन फाइनल में उसने 207.7 स्कोर किया। स्वर्ण पदक चीन की चेन यिंग ने जीता जबकि रजत पदक मंगोलिया की ओ गुंडेग्मा को मिला। अन्य भारतीयों में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनिसा सैयद सातवें स्थान पर रही जिसका कुल स्कोर 787 था। एक और ओलम्पिक क्वालीफायर और 10 मीटर एयर पिस्टल मुक़ाबले में रजत पदक विजेता अन्नुराज सिंह 33वें स्थान पर रही।

कोई टिप्पणी नहीं: