कोर्ट का भगोड़ा है नीतीश का सहकारिता मंत्री. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 मई 2011

कोर्ट का भगोड़ा है नीतीश का सहकारिता मंत्री.

चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट ने 13 मई को जारी आदेश में बिहार के मंत्री रामाधार सिंह को भगोड़ा घोषित किया था। उन पर औरंगाबाद जिले में 1992 में दंगा भड़काने और लोगों को उकसाने का आरोप है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरे मंत्रियों के साथ रामाधार सिंह भी मौजूद थे। नीतीश कुमार से जब इस बारे में पूछा गया , तो उन्होंने इस पर बोलने से ही इनकार कर दिया। नीतीश ने कहा कि उन्होंने कोर्ट का आदेश नहीं देखा है।

उन्होंने कहा कि क्योंकि यह मामला कोर्ट में है, इसलिए इस पर वह कुछ नहीं बोल सकते। उधर रामाधार सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह भगोड़े नहीं बेल पर हैं। उन्होंने कहा, 'मुझ पर 14 मामले चल रहे हैं। मुझे सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। मैं इलेक्शन कमिशन को भी इससे अवगत करा चुका हूं। अधिकतर मामले चुनाव से जुड़े हैं।'

उन्होंने कहा कि अगर वह भगोड़े हैं तो फिर वह 1995, 2000, 2005 और 2010 में चुनाव कैसे लड़े और सहकारिता मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वह किसी मामले में वर्ष 1995 से भगोड़े घोषित हैं. वे लगातार चुनाव लड़ रहे हैं और अगर ऐसा रहता तो पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार कर चुकी होती.

कोई टिप्पणी नहीं: