रजनीकांत की हालत में सुधार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मई 2011

रजनीकांत की हालत में सुधार.

सुपरस्टार रजनीकांत को बुधवार रात सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया. रजनीकांत को 13 मई को श्वसन तंत्र के संक्रमण और पेट संबंधी परेशानी के बाद चेन्नई के श्रीरामचन्द्र मेडिकल सेन्टर में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रजनीकांत को उनकी श्वसन प्रणाली में सुधार के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत में काफी सुधार नजर आ रहा है. विज्ञप्ति के मुताबिक विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें इलाज से काफी फायदा हो रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं: