नहीं होगा एआईईईई के उत्तर का खुलासा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 जून 2011

नहीं होगा एआईईईई के उत्तर का खुलासा.

सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय इंजिनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एआईईईई) के रिजल्ट से पहले प्रश्नों के उत्तरों का खुलासा करने के लिए सीबीएसई को निर्देश देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी एस चौहान और न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अवकाशकालीन पीठ ने कुछ छात्रों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि वे इस संबंध में बोर्ड से संपर्क करें।

छात्रों की ओर से पेश अधिवक्ता सोमेश अरोड़ा ने तर्क दिया कि आईआईटी जेईई की तर्ज पर रिजल्ट घोषित किए जाने से पहले प्रश्नों के उत्तर बताए जाने चाहिए। हालांकि, न्यायालय इस तर्क से सहमत नहीं हुआ और याचिकाकर्ता से कहा कि वह इस संबंध में बोर्ड से संपर्क करें, जो उनके आवेदन पर तत्काल विचार करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: