येदुरप्पा ने विधानसभा में साबित किया बहुमत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जून 2011

येदुरप्पा ने विधानसभा में साबित किया बहुमत.

येदयुरप्पा के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को कांग्रेस और निर्दलियों के वॉकआउट और जनता दल-एस (जेडीएस) के बहिष्कार के बीच विधानसभा में शून्य के मुकाबले 119 मतों से विश्वास मत जीत लिया।

कानून मंत्री एस सुरेश कुमार ने मत विभाजन के लिए जोर दिया, जबकि कांग्रेस सदस्य और निर्दलीय सदन से बाहर चले गए। जेडीएस पहले ही 10 दिन के विधानसभा सत्र के बहिष्कार की घोषणा कर चुका है।

बीजेपी विधायक दल की बुधवार को हुई बैठक में अचानक से विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया गया, ताकि सरकार के खिलाफ विपक्ष के अभियान की धार को कुंद किया जा सके और राज्य में हाल की राजनीतिक अशांति के बाद सरकार की शक्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं को दूर किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: