रामदेव का अनशन लोकतंत्र के दायरे में : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 जून 2011

रामदेव का अनशन लोकतंत्र के दायरे में : नीतीश

विदेशों में जमा कालेधन को स्वदेश लाने के मुद्दे पर बाबा रामदेव के आंदोलन की ओर संकेत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि यह अच्छी बात है और लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में है।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है। किसी भी संगठन या व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन करने और अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है।’’ उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के विचार उन्होंने गांधीवादी अन्ना हजारे के आंदोलन के संबंध में व्यक्त किये थे। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार को दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ लेना चाहिए।

भ्रष्टाचार के प्रति कठोर कार्रवाई करने के प्रति अपनी सरकार की कटिबद्धता व्यक्त करते हुए नीतीश ने कहा कि इसी के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून राज्य में लागू है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आय से अधिक संपत्ति जमा करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने के लिए हमने कानून बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: