एक बार फिर भिड़ेंगे टेनिस के दो दिग्गज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 जून 2011

एक बार फिर भिड़ेंगे टेनिस के दो दिग्गज.

रोजर फेडरर और रफेल नडाल छह साल में चौथी बार फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे, तो टेनिस प्रेमियों को बेहतरीन मुकाबले की गारंटी रहेगी। पांच बार के चैम्पियन नडाल को रोलां गैरों पर ब्योर्न बोर्ग के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए एक और खिताब की जरूरत है। यहां जीत के साथ नंबर वन रैंकिंग पर भी उनका कब्जा कायम रहेगा, जिसे नोवाक जोकोविच से खतरा था। फेडरर ने बेहतरीन सेमीफाइनल मुकाबले में इस सर्बियाई खिलाड़ी के 43 मैचों में जीत के अश्वमेधी अभियान पर नकेल कसी।

वहीं फेडरर यदि जीतते हैं, तो उनके 17 ग्रैंडस्लैम हो जाएंगे। इससे उन आलोचकों को करारा जवाब मिलेगा, जो उनका बोरिया बिस्तर बंधवा चुके थे। स्विटजरलैंड के इस चैम्पियन ने शानदार वापसी करते हुए जोकोविच को शुक्रवार को सेमीफाइनल में 7-6, 6-3, 3-6, 7-6 से हराया। दूसरी ओर नडाल ने एंडी मर्रे को 6-4, 7-5, 6-4 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। नडाल यहां 44 मैच जीत चुके हैं और सिर्फ एक गंवाया है। फेडरर को बखूबी इल्म है कि इस स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी से पार पाना आसान नहीं होगा। इससे पहले तीन बार 2006, 2007 और 2008 में फ्रेंच ओपन फाइनल में नडाल उन्हें हरा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: