विकास मिशन से महिलाओं की स्थिति सुधरेगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जून 2011

विकास मिशन से महिलाओं की स्थिति सुधरेगी.

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को राजस्थान के वागड़ क्षेत्र में अपने हाई प्रोफाइल दौरे पर थीं। यहां आते ही उन्होंने बांसवाड़ा को तीन सौगात दी। सुबह डूंगरपुर, बांसवाड़ा पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास मिशन का आगाज किया। डूंगरपुर में रतलाम, बांसवाड़ा व डूंगरपुर रेल लाइन का शिलान्यास और मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना की शुरुआत की।

इस अवसर पर सोनिया गांधी ने आजीविका मिशन को महिला सशक्तीकरण के लिए अहम बताते हुए कहा कि देश में अब तक दस से पंद्रह सदस्यों वाले दस लाख स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। अब इनसे सात करोड़ लोगों को जोडऩे का लक्ष्य है। आजीविका मिशन से महिलाओं की स्थिति सुधरेगी और बदलाव आएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दी जा रही मदद के लिए सोनिया गांधी आभार जताया।

सोनिया गांधी ने बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए अब सरकार और प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे प्रशासन की भी जवाबदेही बढ़ेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, डॉ.. सीपी जोशी, सचिन पायलट सहित राज्य के अधिकांश मंत्री और विधायक सभा में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: