बम्बई हमले का मास्टर माइंड आतंकवादी इलियास कश्मीरी पाकिस्तान में ड्रोन हमले में मारा गया. बीबीसी से मिली खबर के मुताबिक 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड इलियास कश्मीरी दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिका के एक ड्रोन हमले में मारा गया. पाक मीडिया ने भी की इसकी पुष्टि की है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस हमले में नौ लोगों के मारे जाने और तीन के घायल होने की खबर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मारे गए नौ लोगों में इलियास कश्मीरी भी शामिल है.
अक्सर गहरे रंग का चश्मा पहनने वाला इलियास कश्मीरी भारत में आतंक फैलाने वाले लोगों में शामिल था. पाकिस्तानी कमांडो से आतंकवादी बने इलियास कश्मीरी के तार कई आतंकी साजिशों से जुड़े हुए हैं. उसका नाम अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में भी शामिल है.
कहा जाता है कि उसकी एक आंख खराब है और वह पतले कांच वाला गहरे रंग का चश्मा पहनता है. उसके बेहद कम फोटोग्राफ मौजूद हैं. इलियास कश्मीरी एक समय पाकिस्तानी सेना का सदस्य था. वह स्पेशल सर्विसेज ग्रुप में कमांडो था.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें