रामलीला मैदान में चार जून से योग शिविर के साथ-साथ भष्ट्राचार के खिलाफ अनशन भी होगा। पांच हजार से अधिक योग साधक प्रतिदिन सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक योग सीखेंगे, वहीं साढ़े सात बजे के बाद योग साधना के लिए जुटी भीड़ भ्रष्टाचार मिटाओ सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हो जाएगी।की
इस अनोखे आयोजन के लिए रामलीला मैदान में एक भव्य पंडाल भी तैयार किया गया है, जो किसी अनशन स्थल से ज्यादा कोई बड़ा अधिवेशन स्थान नजर आता है। तैयारियों की बात करें तो मानसून की दस्तक व जून महीने में चलने वाली लू के थपेड़ों को ध्यान में रखते हुए ढाई लाख वर्ग फुट में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। हालांकि इसे अभी फायर ब्रिगेड विभाग की मंजूरी मिलनी बाकी है।
बाबा जिस मंच पर अनशन के निण् बैठेंगे, वह करीब २००० स्क्वायर फीट लंबा चौड़ा होगा। इसकी उंचाई १२ फीट होगी। पूरे पंडाल में १०० से ज्यादा सीसीटीवी लगाए गए हैं। ७ बड़े स्क्रीन (१७x१० फीट) भी यहां लगाए गए हैं। राजधानी में होने वाले तमाम आंदोलनों को देखते हुए यह पंडाल अब तक का सबसे विशाल और भव्य पंडाल होगा। इस पंडाल को तैयार करने में करीब 200 से अधिक मजदूर पिछले बीस दिनों से दिन-रात लगे हुए हैं। पंडाल के भीतर बैठने वाले योग साधकों व आंदोलनकारियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए 750 पंखे एवं करीब 100 कूलर की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त पंडाल में 100 एग्जास्ट फैन व 100 जेट फैन भी लगाए गए हैं।
इस पंडाल की एक विशेष बात यह भी है कि इसमें लगने वाला हर सामान हरिद्वार से दिल्ली लाया गया है। वहीं पंजीकरण के माध्यम से आयोजकों ने एक नया प्रयोग किया है। पंजीकरण के जरिए वे ये जानने का प्रयास कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार मिटाओ सत्याग्रह में किस रूप में भाग ले रहे हैं। वे महज बाबा रामदेव को समर्थन देने के उद्देश्य से वहां पहुंचे हैं या फिर सत्याग्रह स्थल पर बैठकर अनशन करेंगे। अनशन करने वाले लोगों से पूर्व में ही यह जानकारी मांगी जा रही है कि वे कितने दिनों तक अनशन में भाग लेंगे। आयोजकों के पहले भाग में आयोजकों में एक पंजीकरण केंद्र की स्थापना की है, जिसमें राज्यवार अलग अलग काउंटर खोले गए हैं।
भ्रष्टाचार मिटाओ सत्याग्रह के लिए तैयार पंडाल के एक हिस्से में विशेष आगंतुकों के लिए विशेष वीवीआईपी लाउंज तैयार किया गया है। यह लाउंज पूरी तरह से वातानुकूलित तो होगा ही, इसके अतिरिक्त इस लाउंज में एलसीडी टीवी, आरामदायक सोफे सहित अन्य सभी सहूलियतें भी उपलब्ध होगी। अष्टांग योग शिविर में भाग लेने वाले साधकों व विभिन्न रोगों का उपचार कराने के लिए पहुंचे लोगों के लिए रामलीला मैदान के अंदर एक बीस बिस्तरों वाला चिकित्सालय तैयार किया है। इसमें चार वार्ड होंगे। इसके अतिरिक्त चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 300 डाक्टर, 300 मेडिकल असिस्टेंट, 50 नर्स, 100 पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात होगा। 15 एम्बुलेंस भी मैदान पर लगाई गई हैं।
अनशनकारियों को अलावा पंडाल में मौजूद लोगों के खानपान की व्यवस्था के लिए पंडाल के एक हिस्से में एक रसोई भी बनाई गई है। जिसमें साधकों, व्यवस्थापकों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से बाबा रामदेव को समर्थन देने पहुंचे लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। इस रसोई के लिए एक विशेष मीनू भी तैयार किया गया है। जिसके आधार पर प्रतिदिन सुबह एवं शाम के नाश्ते और दोपहर एवं रात्रि के भोजन को तैयार किया जाएगा।
भ्रष्टाचार मिटाओ सत्याग्रह में करीब एक लाख से अधिक लोग भाग लेंने की संभावना है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में रुक कर बाबा रामदेव के साथ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के लिए रामलीला परिसर में पांच सौ से अधिक जनसुविधा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुरुषों व महिलाओं के स्नान के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

1 टिप्पणी:
बेइमान पहले हिन्दी तो सिख ले
एक टिप्पणी भेजें