हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भजन लाल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 81 साल के थे। वह दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
पहली बार 1979 से 1985 तक और दूसरी बार 1991 से 1996 तक उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। राजीव गांधी के शासनकाल में उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया। वह कृषि एवं पर्यावरण मंत्री बने। 2005 में जब कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया तो पार्टी नेतृत्व से उनकी दूरी बढ़ गई और उन्होंने नई पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस गठित करने का ऐलान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें