बालकृष्ण की सीबीआई के सामने पेशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2011

बालकृष्ण की सीबीआई के सामने पेशी


योग गुरु बाबा रामदेव के सबसे करीबी सहयोगी बालकृष्ण की देहरादून में सीबीआई के सामने पेशी होनी है. सीबीआई ने फर्जी पासपोर्ट मामले में बालकृष्ण को पूछताछ के लिए तलब किया है. सीबीआई जांच में बालकृष्ण की तमाम डिग्रियां भी फर्ज़ी मिली हैं. फिलहाल बालकृष्ण के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी है कि सीबीआई उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं कर सकती, क्योंकि नैनीताल हाईकोर्ट ने बालकृष्ण की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है. 

फर्जी पासपोर्ट के मामले में सीबीआई ने बालकृष्ण को पहले 28 जुलाई को तलब किया था. उन्होंने सीबीआई से वक्त मांगा, तो उन्हें सीबीआई ने 3 अगस्त को पेश होने को कहा. इस पर वो मुहलत मांगने अदालत चले गए. इसी के साथ उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की याचिका भी दायर कर दी. हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक बालकृष्ण की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, साथ ही उन्हें निर्देश किया कि वो दस दिनों के अंदर अपना पासपोर्ट जमा कराएं और सीबीआई जांच में सहयोग करें.

कोई टिप्पणी नहीं: