मीरा कुमार पर करोड़ों का किराया बकाया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 नवंबर 2011

मीरा कुमार पर करोड़ों का किराया बकाया.

लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार पर 1.98 करोड़ रुपए का किराया बकाया है। शहरी विकास मंत्रालय के परिसंपत्ति विभाग ने कृष्णा मेनन मार्ग पर छह नंबर के बंगले को 1986 से कब्जाए रखने के मामले में किराए के लिए मीरा कुमार को 1.98 करोड़ रुपए का बिल भेजा है। उन्होंने 1986 में अपने पिता जगजीवन राम के निधन के बाद भी इस बंगले को खाली नहीं किया है।

एक आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि परिसंपत्ति विभाग को दस लोगों की एक लिस्ट सौंपी गई है जिनमें स्वर्गीय इंद्राणी देवी के पारिवारिक सदस्य और मीरा कुमार शामिल हैं। इस सूची में उन बंगलों की बकाया किराया राशि भी शामिल है जिन्हें इन लोगों ने खाली नहीं किया है।

सूची से पता चलता है कि मीरा कुमार पर 1, 98, 22, 723 करोड़ रुपए किराया बकाया है और इसके लिए एक बिल भी भेजा गया है। विभाग ने आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल द्वारा मांगी गई जानकारी के जवाब में इसका खुलासा किया है। आरटीआई में पूछा गया था कि पद छोड़ने के बाद भी सरकारी मकानों पर कब्जा जमाए रखने वाले लोगों के खिलाफ कितनी किराया राशि बकाया है।


कोई टिप्पणी नहीं: