बिहार में 2 बहनों की हत्या, लाश बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 नवंबर 2011

बिहार में 2 बहनों की हत्या, लाश बरामद

बिहार में सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत सुघर छपरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने दो लड़कियों की हत्या कर शव को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया। उनका शव मंगलवार को बरामद किया गया। वे सोमवार से लापता थीं। मांझी थाना के प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सुघर छपरा गांव निवासी लियाकत हुसैन की दो बेटियों को उनकी मां ने बाजार भेजा था। इसके बाद उनका पता नहीं चल पाया। उनका शव उनके घर के ही पास के कुएं में देखा गया, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

उनके मुताबिक, दोनों शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका दोनों बहनों की उम्र 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने अपनी बेटियों की हत्या कर उनका शव कुएं में फेंक देने की आशंका जताई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: