बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 नवंबर 2011

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण.


जमीन से जमीन पर मार करने वाली परमाणु क्षमता युक्त अग्नि-4 मिसाइल का ओडिशा स्थित एक रक्षा केंद्र से मंगलवार को परीक्षण किया गया। यह जानकारी सैन्य सूत्रों ने दी। यह आधुनिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।  रक्षा सूत्रों ने कहा कि बालेश्वर से 100 किलोमीटर की दूरी पर व्हीलर आयलैंड स्थित समेकित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सुबह नौ बजे सतह से सतह पर वार करने में सक्षम मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का मोबाइल प्रक्षेपक से प्रायोगिक परीक्षण किया गया।

अग्नि-2 प्राइम नाम की इस नयी मिसाइल में दो स्तरीय हथियार प्रणाली है जो ठोस प्रणोदक (प्रपेलेंट) से चलती है। यह 20 मीटर लंबी और 17 टन वजनी है। यह एक टन का पैलोड ले जा सकती है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि अब से यह मिसाइल अग्नि-4 कहलायी जायेगी।

प्रायोगिक परीक्षण को सफल करार देते हुए रक्षा सूत्रों ने कहा कि डेटा हासिल होने, उनका विभिन्न पहलुओं से विश्लेषण करने तथा टर्मिनल केंद्र के निकट मौजूद नौसैन्य पोतों पर लगे ट्रेकिंग स्टेशनों से जानकारी मिलने के बाद ही मिसाइल का वास्तविक प्रदर्शन ज्ञात हो सकेगा। सूत्रों ने कहा कि स्वदेश निर्मित अग्नि-2 मिसाइल से बेहतर सटीकता तथा सुधरी हुई मारक क्षमता मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, अग्नि-2 मिसाइल की मारक क्षमता दो हजार किलोमीटर है, जबकि अग्नि-3 3,500 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य भी साध सकती है। अब इस नयी तरह की मिसाइल की मारक क्षमता तीन हजार किलोमीटर है जो अग्नि-2 और अग्नि-3 के बीच की खाई को पाट देती है।

डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक ने कहा कि सटीकता के लिहाज से इसमें कुछ नयी खूबियां जोड़ी गयी हैं। इस अग्नि-2 प्राइम मिसाइल का पहला परीक्षण 10 दिसंबर 2010 को हुआ था लेकिन नियंत्रण प्रणाली में कुछ तकनीकी खामी के चलते यह विफल रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: