हावड़ा-दून एक्सप्रेस में आग 7 लोगों की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 नवंबर 2011

हावड़ा-दून एक्सप्रेस में आग 7 लोगों की मौत.

झारखंड के गिरिडीह के निमियाघाट और पारसनाथ स्टेशन के पास बीती रात हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। आग में ट्रेन की बी-1 और बी-2 बोगियां धू धूकर जल गई। रेलवे के मुताबिक घटना रात 2.30 बजे के करीब की है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

ट्रेन नंबर 13009 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस में आग की घटना निम्निया घाट और पारसनाथ स्टेशन की बीच हुई। आग ट्रेन के एसी कोच बी-1 में लगी जो बी-2 तक पहुंच गई। ट्रेन का पिछला हिस्सा गोमो स्टेशन पर रोका गया है जबकि अगले हिस्से को पारसनाथ लाया गया है। गया में ट्रेन की स्थिति को सुधारकर गंतव्य देहरादून के लिए रवाना किया जाएगा। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी है, जिसमे एक बच्ची भी है। इस ट्रेन में कोई पेंट्री कोच नहीं था। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के बाद से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। हावड़ा से दिल्ली जाने वाली लाइन बाधित हुई है।


हेल्‍पलाइन नंबर हैं:

कोलकाता हेल्पलाइन नंबर- 033-26413660, 26402241, 26402242, 26402243,

मुगलसराय हेल्पलाइन- 0541-2253255,

धनबाद हेल्पलाइन- 6224273293,

हेल्पलाइन नंबर 09760537951, 09760537941, 09760537937

03422-561601, 0326-2220518


कोई टिप्पणी नहीं: