अमेरिका में फिर से दहशत की साजिश की खबर है। राष्ट्रपति बराक ओबामा के निवास ह्वाइट हाउस के बाहर फायरिंग की खबर है। दो गाडियों में सवार हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर फरार हो गए।
हमला करने वाले संदिग्धों में एक शख्स ने अपनी होंडा गाड़ी वहीं छोड़ दी और भाग निकला। कार से एके-47 रायफल बरामद किया गया जिसमें टेलीस्कोप लगा हुआ है।
फायरिंग के बाद वॉशिंगटन डीसी को बंद कर दिया गया है। इस घटना के बाद ह्वाइट हाउस की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। वॉशिंगटन डीसी में ही अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय है। राष्ट्रपति निवास से लगे सड़कों को सील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें