
बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर डायन बताकर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पताही थाना के प्रभारी जयकांत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने बेतौन गांव में यशोदा देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के बेटे रीतलाल महतो के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि यशोदा पर डायन होने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें